लाइव न्यूज़ :

Prophet Row: नाविका कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शीर्ष अदालत ने दिया गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण

By रुस्तम राणा | Updated: August 8, 2022 14:48 IST

न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने कुमार की उनके खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने के आग्रह वाली याचिका पर केंद्र, पश्चिम बंगाल सरकार एवं अन्य को नोटिस जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देनविका कुमार को SC की राहत उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज FIR के संबंध में आई इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, पश्चिम बंगाल सरकार एवं अन्य को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली: टाइम्स नाऊ की संपादक नाविका कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों के संबंध में सोमवार को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान कर दी। नविका कुमार को सुप्रीम कोर्ट की राहत उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में आई है। 

न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने कुमार की उनके खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने के आग्रह वाली याचिका पर केंद्र, पश्चिम बंगाल सरकार एवं अन्य को नोटिस जारी किया।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट का आज का आदेश टाइम्स नाउ के एंकर को भविष्य की एफआईआर या इस मुद्दे पर उसके खिलाफ दर्ज की जा सकने वाली शिकायतों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। 

लाइव लॉ वेबसाइट के मुताबिक शीर्ष अदालत में नविका कुमार का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने अपनी दलील में यह कहा कि टाइम्स नाउ की एंकर ने विवादास्पद टिप्पणी नहीं की और उन्होंने वास्तव में "आग बुझाने" की कोशिश की।

कुमार के खिलाफ यह प्राथमिकियां बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की ओर से टीवी पर प्रसारित एक परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणियां करने के सिलसिले में दर्ज की गई थीं। इस टीवी डिबेट कार्यक्रम की एंकर कुमार ही थीं। 

शर्मा की टिप्पणी के बाद देश भर में प्रदर्शन हुए थे और खाड़ी देशों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी जिसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।  जिस टीवी डिबेट पर विवादित टिप्पणी की गई थी उसका प्रसारण 26 मई को किया गया था और इसका संचालन नविका कुमार ने किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :नूपुर शर्मासुप्रीम कोर्टपैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज