लाइव न्यूज़ :

नूपुर शर्मा के पुलिस के सामने पेश नहीं होने पर कार्रवाई की तैयारी! मुंबई पुलिस सोमवार को इस पर ले सकती है कोई फैसला

By आजाद खान | Updated: June 26, 2022 07:52 IST

Prophet Remarks Row: मामले में बोलते हुए मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘चूंकि वह बयान दर्ज कराने के लिए नहीं आयीं, ऐसे में हम आगे की कार्रवाई के बारे में सोमवार को फैसला करेंगे।’

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी द्वारा निलंबित नेता नूपुर शर्मा मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुई। उन्हें 25 जून को थाने आकर अपना बयान दर्ज करना था।पुलिस अब आगे की कार्रवाई पर सोमवार को फैसला लेगी।

Prophet Remarks Row News: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाली बीजेपी (BJP) की निलंबित नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) शनिवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुई है। 

बता दें कि उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियां के खिलाफ दर्ज हुए केस में उन्हें अपना बयान दर्ज करवाना था, इसके लिए मुंबई पुलिस के सामने पेश होना था। वहीं नूपुर शर्मा के हाजिर नहीं होने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की सोच रही है। 

सोमवार को लेंगे फैसला- मुंबई पुलिस

इस पर बात करते हुए मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा 28 मई को पायधुनी पुलिस थाने में नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद उन्हें ईमेल कर समन भेजा गया था। अधिकारी ने यह भी बताया कि पुलिस की एक टीम उन्हें समन का एक कॉपी देने के लिए दिल्ली भी गई थी लेकिन वे उन्हें वहां नहीं मिली। 

इस पर आगे बोलते हुए अधिकारी ने कहा चूंकि वे बयान दर्ज नहीं करवाई है, तो ऐसे में हम आगे की कार्रवाई के लिए सोमवार को फैसला ले सकते है। आपको बता दें कि नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक टिप्पणियां के बाद देश के कई राज्यों में हिंसा भी भड़की थी और उनके खिलाफ देश के कई राज्यों में केस हुए है। 

25 जून को होना था थाने में पेश

रजा एकेडेमी की शिकायत के बाद नूपुर शर्मा पर केस दर्ज हुआ था जिसको लेकर उन्हें 25 जून को थाने में पेश होना था। ऐसे में वे न तो पुलिस की टीम को दिल्ली में मिली थी और न शनिवार को थाने में आई। इस पर अधिकारी कार्रवाई को आगे बढ़ाने की सोच रहे है। 

वहीं मुबंई पुलिस ने यह आरोप लगाया है कि नूपुर शर्मा को खोजने में दिल्ली पुलिस द्वारा की गई मदद उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। बताया जाता है कि जब पुलिस को नूपुर शर्मा नहीं मिली तो उन्हें मेल के जरिए समन भेजा गया और 25 जून को थाने में पेश होकर बयान दर्ज करने को कहा गया था।  

टॅग्स :नूपुर शर्मापैगम्बर मोहम्मदमुंबईPoliceदिल्ली पुलिसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत