लाइव न्यूज़ :

कौन हैं चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा जिनके काम पर उनके साथी चार जजों ने उठाया सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: January 12, 2018 19:38 IST

जस्टिस दीपक मिश्रा देश के 45वें मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने जेएस खेहर की जगह ली थी।

Open in App

शुक्रवार (12 जनवरी) को सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाया। सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों में जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कूरियन जोसेफ ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि सुप्रीम कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। चारों जजों ने मीडिया में वो पत्र जारी किया है जो उन्होंने चीफ जस्टिस को लिखा था। जजों ने मीडिया को बताया कि उन्होंने शुक्रवार सुबह भी चीफ जस्टिस मिश्रा से मुलाकात की थी और उन्हें संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। जस्टिस दीपक मिश्रा देश के 45वें चीफ जस्टिस हैं। जस्टिस मिश्रा दो अक्टूबर, 2018 को उनके रिटायर होने वाले हैं।

जाने कौन हैं दीपक मिश्रा 

- 14 फरवरी 1977 में जस्टिस मिश्रा ने उड़ीसा हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस शुरू की थी। 

- 1996 में जस्टिस मिश्रा उड़ीसा हाईकोर्ट के एडिशनल जज बने। 

- 2009 के दिसंबर में जस्टिस मिश्रा पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने। 

- 24 मई 2010 में दिल्ली हाईकोर्ट में बतौर चीफ जस्टिस उनका ट्रांसफर हुआ।

- 10 अक्टूबर, 2011 को जस्टिस मिश्रा सुप्रीम कोर्ट के जज बने।

- 27 अगस्त 2017 को जस्टिस मिश्रा ने चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली।

 जस्टिस दीपक मिश्रा के बड़े फैसले 

जस्टिस दीपक मिश्रा द्वारा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर सुनाए गये फैसलों में मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की फांसी की सजा से लेकर निर्भया सामूहिक बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा सुनाने जैसे फैसले शामिल हैं। इसके साथ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई में ही 30 नवंबर 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान चलाया जाने और  इस दौरान खड़े होने की अनिवार्यता का फैसला सुनाया था।

इसके अलावा जस्टिस मिश्रा ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया था। बीसीसीआई में सुधार, एनआईआईटी और सुब्रत राय सहारा सेबी विवाद पर भी उनकी ही बेंच ने फैसला सुनाया था साथ ही रामजन्मभूमि मामले की सुनवाई के लिए बनाई गई स्पेशल बेंच की अगुवाई भी जस्टिस मिश्रा ही कर रहे हैं।

टॅग्स :जस्टिस दीपक मिश्रासुप्रीम कोर्टइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप