लाइव न्यूज़ :

Video: कॉलेज के बगीचे में नमाज अदा करना पड़ गया अलीगढ़ के प्रोफेसर को भारी, वीडियो वायरल होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जताई आपत्ति, लिया गया यह एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2022 16:00 IST

मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े कुछ नेताओं ने प्रोफेसर के खिलाफ अनुशासनहीनता और शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकॉलेज के बगीचे में प्रोफेसर द्वारा नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा कि कैसे प्रोफेसर कॉलेज के बगीचे अपनी नमाज को अदा कर रहे हैं।ऐसे में दबाव में आकर कॉलेज ने प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई भी की है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक प्रोफेसर द्वारा कॉलेज के बगीचे में नमाज अदा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठन से जुड़े विद्यार्थियों ने इस घटना पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे थे। इसके बाद दबाव में आकर कॉलेज ने प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की है। इस पर बोलते हुए पुलिस ने कहा कि मामले में रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस कोई कार्रवाई करेगी। वहीं इस पूरी घटना पर प्रोफेसर के तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि अलीगढ़ में एक कॉलेज के बगीचे में नमाज अदा करते हुए एक प्रोफेसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद एक हिंदू संगठन से जुड़े कुछ विद्यार्थियों द्वारा कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद कॉलेज प्रशासन ने शिक्षक को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया है। यह मामला श्री वार्ष्णेय डिग्री कॉलेज का है, जहां प्रोफेसर एस आर खालिद को मंगलवार को एक महीने की छुट्टी पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि रविवार को वायरल हुए एक वीडियो में खालिद कॉलेज के बगीचे में नमाज अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जताई थी आपत्ति

कॉलेज के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े कुछ नेताओं द्वारा प्रोफेसर के खिलाफ अनुशासनहीनता और शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप लगाए जाने के बाद इस मामले की जांच शुरू की गई। इस संबंध में क्वार्सी पुलिस थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है। 

                                

मामले में पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने कहा कि कॉलेज प्राधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। छात्र नेता दीपक शर्मा आजाद ने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर के भीतर नमाज अदा कर प्रोफेसर कालेज परिसर में शांति भंग करने का प्रयास कर रहे थे। इस मामले में जांच चल रही है।  

टॅग्स :अलीगढ़उत्तर प्रदेशPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो