लाइव न्यूज़ :

‘मेजर ध्यानचंद’ डॉक्यूमेंटरी के निर्माताओं ने पहला पोस्टर किया जारी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:42 IST

Open in App

मेजर ध्यानचंद की 116वीं जयंती से पहले हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी पर बन रही डॉक्यूमेंटरी का पहला पोस्टर जारी किया गया। ध्यानचंद को भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग को लेकर डिजिटल अभियान का हिस्सा निर्माता और उद्यमी जोयता रॉय और प्रतीक कुमार इस डॉक्यूमेंटरी को बना रहे हैं। इसमें हॉकी के जादूगर के शुरुआती जीवन और संघर्ष की कहानी है। दोनों ने ‘मेजर ध्यानचंद’ डॉक्यूमेंटरी का पहला पोस्टर जारी किया। इसमें महान खिलाड़ी को हॉकी स्टेडियम की तरफ देखते हुए और रेलवे पटरी पर खाली पैर हॉकी का अभ्यास करते हुए दिखाया गया है। रॉय ने कहा कि उन्हें प्रायः इससे दुख होता है कि देश का युवा वर्ग ध्यानचंद के जीवन और उनकी विरासत के बारे में कितना कम जानता है। वहीं मिश्रा ने कहा कि ‘मेजर ध्यानचंद’ खिलाड़ी के जीवन पर बनी फिल्म नहीं है। यह राष्ट्रीय ध्वज, हॉकी और हॉकी के जादूगर से जुड़ी भावना और प्रेरणा का दस्तावेज है। महान खिलाड़ी ध्यानचंद को भारतीय हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने 1928,1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पद जीतवाने में अहम भूमिका अदा की। ध्यानचंद ने 1926 से 1949 के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच खेले और 185 मैच में 570 गोल दागे। उन्हें 1956 में पद्म भूषण से नवाजा गया। देश में प्रत्येक साल उनके जन्मदिन 29 अगस्त के मौके को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने खेल के क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मान का नाम ‘मेजर ध्यानचंद रत्न’ करने का निर्णय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 December History: आज ही के दिन भोपाल में जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की हुई थी मौत, जानिए आज की तारीख की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतउत्तराखंड सरकार लाएगी नई खेल नीति : मुख्यमंत्री

भारत'मन की बात' में बोले पीएम मोदी- ओलंपिक ने देश पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला, इस गति को बनाए रखने की जरूरत

अन्य खेलछात्रों में खेल के प्रति जागरूकता के लिए उर्दू और संस्कृत किताबों का विमोचन

भारततोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सैन्यकर्मियों को सम्मानित करेंगे राजनाथ

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई