लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कश्मीरी गेट फ्लाइओवर पर बनाई गई खालिस्तान समर्थन में ग्राफिटी, पुलिस ने दर्ज किया FIR

By आकाश चौरसिया | Updated: September 28, 2023 11:43 IST

दिल्ली में सीलमपुर से युधिष्ठिर सेतू पर खालिस्तान के समर्थन में बनाए गए ग्राफिटी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह मामला पुलिस और लोगों के सामने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के जरिेए सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी गेट की तरफ आने वाले फ्लाइओवर पर खालिस्तान के समर्थन में बनाई गई ग्राफिटीइसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर लिया हैओवरब्रिज पर बनी ग्राफिटी पर अब सफेद रंग चढ़ चुका है

नई दिल्ली: दिल्ली के कश्मीरी गेट की ओर आने वाले फ्लाइओवर पर खालिस्तान के समर्थन में बनाए गए ग्राफिटी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह मामला 27 सितंबर को वीडियो के जरिए पुलिस और लोगों के बीच सामने आया था।

खालिस्तान के समर्थन में बने ग्राफिटी को कश्मीरी गेट के की तरफ आने वाले ब्रिज पर यह ग्राफिटी बनाई गई थी। 27 सितंबर को वहां से सफेद रंग से ग्राफिटी को मिटाने का प्रयास किया गया था जिसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और केस दर्ज कर लिया। 

फिर, इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 27 सितंबर को सबके सामने आया जिसमें कश्मीरी गेट की ओर पहुंचाने वाले ओवरब्रिज पर ग्राफिटी को व्हाइट कलर से हटाया गया था। 

वहीं साइन बोर्ड के अनुसार वीडियो आने के बाद पुलिस ने उत्तरी दिल्ली में ऐसा करने वाले की तलाशी भी शुरू कर दी है। यह ग्राफिटी सीलमपुर से युधिष्ठिर सेतू ओवरब्रिज के जरिए कश्मीरी गेट की तरफ पहुंचने के दौरान दिखी है। इसका वीडियो बनाकर यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया था

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धारा और दिल्ली में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए केस रजिस्टर्ड कर लिया है। 

हाल में कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई। इसके बाद ही कनाडा प्रधानमंत्री ने भारत सरकार पर निज्जर की मृत्यु का आरोप लगाते हुए भारतीय राजदूत को देश से बाहर निकलने का फरमान सुना दिया था।

जवाब में भारत ने भी कनाडा के राजदूत को देश से जाने के लिए कहा था। इस केस में अब आरोप-प्रत्यारोप दोनों देशों के बीच मढ़े जा रहे हैं लेकिन सच सामने नहीं आया है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसभारतकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए