लाइव न्यूज़ :

UP ELections 2022: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- युवाओं आप रोजगार के एजेंडे पर डटे रहना

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 18, 2022 13:12 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर रोजगार और शिक्षा को लेकर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से कहा कि वो रोजगार के एजेंडे पर डटे रहें।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने युवाओं से कहा कि वो रोजगार के एजेंडे पर डटे रहें।रोजगार और शिक्षा को लेकर योगी सकरार पर हमलावर हुईं प्रियंका गांधी।

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर रोजगार और शिक्षा को लेकर जमकर निशाना साधा। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव ने पहले प्रियंका ने युवा पीढ़ी से कहा कि वो रोजगार के एजेंडे पर डेट रहें। गांधी ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए दो ट्वीट किए। इसमें से पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश में पिछले 5 सालों में 16.5 लाख युवाओं की नौकरी छिन गई। 4 करोड़ लोगों ने हताश होकर नौकरी की आशा छोड़ दी। लेकिन मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ जी इस पर न बात करते हैं, न ट्वीट। क्योंकि उन्हें मालूम है कि पर्दा जो उठ गया तो राज खुल जाएगा। युवाओं आप रोजगार के एजेंडे पर डटे रहना।"

अपनी बात जारी रखते हुए प्रियंका दूसरे ट्वीट में लिखती हैं, "योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने 5 सालों में उत्तर प्रदेश के शिक्षा बजट में भारी कटौती की। बजट ज्यादा मिलता तो युवाओं को नए विश्वविद्यालय, इंटरनेट, छात्रवृत्तियां, लाइब्रेरी व हॉस्टल मिलते। युवाओं यही इस चुनाव का असली एजेंडा है। इस पर सवाल पूछिए व जो भटकाए, उसको वोट की ताकत से करारा जवाब दीजिए।" बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब प्रियंका गांधी वाड्रा योगी सरकार पर इस तरह से हमलावर हुई हों। वह लगातार तमाम मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ चुकी हैं। 

बता दें कि प्रियंका गांधी ने हाल-फिलहाल में विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए यह कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक चुनाव प्रचार करेगी ताकि राज्य के भविष्य को संवारा जा सके। उन्होंने ये भी कहा था कि इस चुनाव के बाद भी वह उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रहेंगी। मालूम हो, कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची में इस बार 125 उम्मीदवारों में 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022Priyanka Gandhi Vadraयोगी आदित्यनाथकांग्रेसप्रियंका गांधीPriyanka Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार