लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: "EVM से छेड़छाड़ नहीं हुई, तो 180 सीटों के अंदर BJP..", प्रिंयका गांधी का दावा

By आकाश चौरसिया | Updated: April 17, 2024 16:08 IST

Saharanpur Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि वे किस आधार पर 400 सीटों से ज्यादा पर जीत दर्ज करने की बात कर रहे हैं, क्या वे ज्योतिषी हैं?

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में रोड शो कियाLok Sabha Election 2024: यहां पर भाजपा पर जमकर बोला हमलाLok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता ने साथ ही ये बड़ा दावा कर दिया

Saharanpur Lok Sabha Election 2024: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले सहारनपुर जिले में कांग्रेस राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की गई तो इस बार भारतीय जनता पार्टी 180 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर पाएगी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहारनपुर में कांग्रेस नेता इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करने पहुंची थीं। 

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि वे किस आधार पर 400 सीटों से ज्यादा पर जीत दर्ज करने की बात कर रहे हैं, क्या वे ज्योतिषी हैं? उन्होंने क्या कुछ ऐसा किया, जिससे वे 400 सीटों पर जीत दर्ज कर पाएंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि अगर आज देश में लोकसभा चुनाव उचित तरीके से होंगे, तो प्रियंका गांधी ने दावा किया भारतीय जनता पार्टी 180 से कम पर जीत दर्ज कर पाएंगे। प्रियंका ने बताया कि चुनाव लोगों के नजरिए, जनता के मुद्दे और उन्हें ध्यान में रखते हुए होना चाहिए। 

फिर उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि भाजपा बेरोजगारी और मुद्रास्फीति जैसे मुद्दों पर बात नहीं करती। यही नहीं वे न ही किसान और न ही महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करते। उनकी जितनी भी बातें रहते हैं, वो सिर्फ लोगों को गुमराह करने की रहती है। 

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "सहारनपुर, उत्तर प्रदेश वासियों के इस प्यार से अभिभूत हूं। यह उत्साह, यह जोश और यह जज्बा आने वाले परिवर्तन की आहट है। बेरोजगारी और महंगाई से निराश हो चुकी जनता को अब बदलाव की उम्मीद दिखने लगी है। यह उत्साह उसी उम्मीद की झलक है। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है"।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024भारतसहारनपुरउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४कांग्रेससमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल