लाइव न्यूज़ :

प्लाज्मा थेरेपी के लिए 11,000 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे निजी अस्पताल

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:47 IST

Open in App

इंदौर, 10 मई कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग में प्रशासन ने निजी अस्पतालों में प्लाज्मा थेरेपी की अधिकतम दर 11,000 रुपये के स्तर पर तय कर दी है।

इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन शर्मा ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक के बाद सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "हमें पता चला है कि निजी अस्पतालों में प्लाज्मा थेरेपी के लिए मरीजों से 15,000 रुपये से 25,000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। यह राशि अधिक है। इसलिए हमने तय किया है कि इन अस्पतालों में प्लाज्मा थेरेपी के बदले 11,000 रुपये से ज्यादा नहीं वसूले जा सकेंगे।"

संभागायुक्त ने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी की निर्धारित दर इंदौर संभाग के सभी आठ जिलों में लागू होगी। इस संभाग में इंदौर के साथ ही धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा और बुरहानपुर जिले आते हैं।

शर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बिना किसी शुल्क के प्लाज्मा थेरेपी दी जा रही है।

संभागायुक्त ने यह भी बताया कि प्रशासन ने सरकारी ब्लड बैंक से दिए जाने वाले प्लाज्मा की एक इकाई की दर 9,500 रुपये से घटाकर 7,500 रुपये कर दी है ।

जानकारों ने बताया कि कोविड-19 से उबर चुके लोगों के खून में "एंटीबॉडीज" बन जाती हैं जो भविष्य में इस बीमारी से लड़ने में उनकी मदद करती हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्ति के खून से प्लाज्मा अलग किया जाता है। फिर इस स्वस्थ व्यक्ति के प्लाज्मा को महामारी से जूझ रहे मरीज के शरीर में डाला जाता है ताकि उसे संक्रमणमुक्त होने में मदद मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर