लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे नौ नए मेडिकल कॉलेजों का लोकापर्ण

By भाषा | Updated: July 9, 2021 13:17 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा-स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित नौ मेडिकल कॉलेज का लोकापर्ण करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शुक्रवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। ये नए मेडिकल कॉलेज देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर में बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का 15 या 16 जुलाई को वाराणसी आने का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, उसी दौरान वह वाराणसी से ही इन मेडिकल कॉलेजों का लोकापर्ण करेंगे।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होना चाहिए और इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने तेजी से कदम आगे बढ़ाए हैं। सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में 2017 के पहले मात्र 12 मेडिकल कॉलेज ही हुआ करते थे लेकिन अब प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 48 हो चुकी है। प्रदेश में 13 और मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार नए मेडिकल कॉलेजों में 70 प्रतिशत फैकल्टी का चयन भी कर चुकी है। सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर आत्मनिर्भर बन रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रदेश में कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में 441 ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना की जा रही है। इनमें से 131 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। प्रदेश में कुल 3500 स्वास्थ्य उपकेन्द्र, 1475 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 399 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हो चुके हैं। 5424 स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र भी संचालित हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में छह नये सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की स्थापना और गोरखपुर व रायबरेली में एम्स की स्थापना के साथ ओपीडी प्रारंभ हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह