लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह में चादरपोशी के लिए एक चादर सौंपी, मुख्तार अब्बास नकवी लेकर जाएंगे

By भाषा | Updated: February 21, 2020 19:57 IST

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बाद में संवाददाताओं को बताया, ‘प्रधानमंत्री जी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें उर्स के मौके पर दरगाह पर चादरपोशी के लिये हमें चादर सौंपी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से छठी बार अजमेर में ख्वाजा साहब के दरगाह पर चादरपोशी की जाएगी।’

Open in App
ठळक मुद्देकार्यालय ने ट्वीट कर बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह में चादरपोशी के लिए एक चादर सौंपी।’ नकवी ने बताया कि प्रधानमंत्री से इस अवसर पर एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें उर्स पर दरगाह में चादरपोशी के लिए शुक्रवार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल को चादर सौंपी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह में चादरपोशी के लिए एक चादर सौंपी।’ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बाद में संवाददाताओं को बताया, ‘प्रधानमंत्री जी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें उर्स के मौके पर दरगाह पर चादरपोशी के लिये हमें चादर सौंपी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से छठी बार अजमेर में ख्वाजा साहब के दरगाह पर चादरपोशी की जाएगी।’

उन्होंने बताया, ‘वह 25 फरवरी को चादरपोशी के लिए जाएंगे।’ नकवी ने बताया कि प्रधानमंत्री से इस अवसर पर एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की और आधे घंटे की यह मुलाकात खुशनुमा एवं अनौपचारिक माहौल में हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश की खुशहाली की कामना करते हुए एक संदेश भी दिया है।

शिष्टमंडल में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, दरगाह ख्वाजा साहब अजमेर के सज्जादा नशीन सैय्यद नसीरूद्दीन चिश्ती, अंजुमन सैयदजादगान के सदर सैयद मोईन हुसैन के अलावा शेखजादा अब्दुल जार चिश्ती, इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर के सिराजुद्दीन कुरैशी, इस्लामिक विश्व परिषद के मौलाना जलाल हैदर, जेएनयू के प्राक्टर प्रो. कुतुबुद्दीन, सर्व धर्म एकता परिषद के मुफ्ती समुन काशमी, लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत अता हसनैन आदि शामिल हैं।

दरगाह ख्वाजा साहब अजमेर के सज्जादा नशीन सैय्यद नसीरूद्दीन चिश्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ख्वाजा साहब की दरगाह पर चादरपोशी के लिए चादर सौंपी है और इसके साथ एक संदेश भी दिया। 

टॅग्स :दिल्लीअजमेरनरेंद्र मोदीमुख्तार अब्बास नक़वीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज