लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति में 26.13 लाख रुपये की वृद्धि, पीएमओ ने दी जानकारी

By शिवेंद्र राय | Updated: August 9, 2022 10:45 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से पीएम मोदी सहित कई अन्य मंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है। बताया गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति में 26.13 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। पीएम मोदी ने एक आवासीय भूखंड में भी निवेश किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे26.13 लाख रुपये बढ़ी प्रधानमंत्री मोदी की संपत्तिप्रधानमंत्री ने आवासीय भूखंड में किया निवेशप्रधानमंत्री की अचल संपत्ति शून्य बताई गई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य 10 मंत्रियों की संपत्ति की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री की संपत्ति में 26.13 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। प्रधनमंत्री मोदी ने गुजरात में एक आवासीय भूखंड में भी निवेश किया है। दिए गए आंकड़े के अनुसार साल 2021 की समाप्ति के समय प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति 1,97,68,885 रुपये थी, जो मार्च 2022 में बढ़कर 2,23,82,504 रुपये हो गई। प्रधनमंत्री की संपत्ति में बैंको में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखे गए पैसे, गहने, जीवन बीमा पॉलिसी और नगदी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री की अचल संपत्ति के बारें में पीएमओ की तरफ के दी गई जानकारी में शून्य लिखा गया है। एक नोट लिखा गया है जिसमें कहा गया है कि “अचल संपत्ति सर्वेक्षण संख्या 401 / A संयुक्त रूप से तीन अन्य संयुक्त मालिकों के साथ हिस्सेदार थे और प्रत्येक के पास 25% के बराबर हिस्सा था। एक हिस्सा दान कर दिया गया है।” 

प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रीय मंत्रियों  राजनाथ सिंह, आर के सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुरुषोत्तम रूपाला, वी मुरलीधरन, फगन सिंह कुलस्ते और मुख्तार अब्बास नकवी (अब मंत्री नहीं) की संपत्तियों का विवरण भी दिया गया है। 

दी गई जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह की चल संपत्ति का मूल्य में  29.58 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। पिछले वित्तिय वर्ष में राजनाथ सिंह की संपत्ति 2.24 करोड़ रुपये थी जो इस वित्त वर्ष में बढ़कर 2.54 करोड़ रुपये हो गयी है। राजनाथ सिंह की अचल संपत्ति 2.97 करोड़ रुपये बताई गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 31 मार्च 2022 तक अपनी कुल 35.63 करोड़ रुपये और पत्नी की कुल संपत्ति 14.30 लाख रुपये बताई है। संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने अपनी कुल संपत्ति 1.43 करोड़ रुपये और अपनी पत्नी जी काव्या के नाम 8.21 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति बताई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की संपत्ति का मूल्य 1.62 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.83 करोड़ रुपये हो गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPMOराजनाथ सिंहRajnath SinghJyotiraditya Scindia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला