लाइव न्यूज़ :

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र और यूपी का दौरा इसलिए बार-बार कर रहे हैं क्योंकि वहां पर लोकसभा की सीटें ज्यादा हैं", संजय राउत ने पीएम मोदी के दौरे पर साधा निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 19, 2024 12:50 IST

संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 महीनों के भीतर की गई महाराष्ट्र की यात्राओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी बार-बार इसलिए आ रहे हैं क्योंकि आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने पीएम मोदी द्वारा 13 महीनों में की गई महाराष्ट्र की यात्राओं पर उठाया सवालराउत ने कहा कि पीएम मोदी महाराष्ट्र इसलिए बार-बार आ रहा हैंं क्योंकि आम चुनाव आने वाला हैराज्यसभा सांसद ने कहा कि आखिरकार पीएम मोदी मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 महीनों के भीतर की गई महाराष्ट्र की यात्राओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी बार-बार इसलिए आ रहे हैं क्योंकि आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा "पीएम मोदी बार-बार महाराष्ट्र आ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वह महाराष्ट्र से प्यार करते हैं या वह उत्तर प्रदेश इसलिए नहीं जा रहे हैं क्योंकि उन्हें यूपी से प्यार है। दरअसल उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटें अधिक हैं और उसके बाद महाराष्ट्र लोकसभा की सीटों के लिहाज से दूसरे नंबर पर है।"

इसके साथ राउत ने हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर का दौरा नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तीखी आलोचना की। संजय राउत ने दावा किया कि पीएम मोदी ने 13 महीनों में आठ से अधिक बार महाराष्ट्र का दौरा किया।

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र 2024 के लोकसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां की एकनाथ शिंदे सरकार पूरी तरह से फेल है। यहां के लोग भाजपा को वोट नहीं दे सकते हैं। वह 13 महीनों में 8 से 10 बार यहां आए। आखिर वो मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं?"

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में विकास परियोजनाओं और पहलों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री शहरी योजना के तहत पूर्ण किए गए 90,000 से अधिक घरों को समर्पित किया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलापुर में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की 8 AMRUT (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन) परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी।

टॅग्स :संजय राउतनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल