लाइव न्यूज़ :

Watch: पीएम मोदी ने भरी बरसात में राजस्थान के बीकानेर में साइकिल सवारों के साथ किया रोड शो

By रुस्तम राणा | Updated: July 8, 2023 19:15 IST

रोड शो के दौरान पीएम मोदी अपने काफिले के साथ कार में थे, लेकिन उनके दोनों तरफ साइकिल सवार चल रहे थे। यहां पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। 

Open in App
ठळक मुद्देरोड शो के दौरान साइकिल सवार लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कियाराजस्थान के बीकानेर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित कियाअपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला किया

बीकानेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बीकानेर में सैकड़ों साइकिल सवारों के साथ भरी बरसात में रोड शो किया। इस दौरान लोग पीएम मोदी के दीदार की खातिर बारिश में खड़े रहे। हालांकि रोड शो के दौरान पीएम मोदी अपने काफिले के साथ कार में थे, लेकिन उनके दोनों तरफ साइकिल सवार चल रहे थे। साइकिल सवार लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। यहां पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। 

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, लोगों का उत्साह बता रहा है कि राजस्थान में सिर्फ मौसम का पारा ही नहीं चढ़ा है बल्की कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भी लोगों का पारा चढ़ गया है। जब जनता का पारा चढ़ता है तो सत्ता की गर्मी उतरते और सत्ता बदलते भी वक्त नहीं लगता। 

उन्होंने कहा, हम दिल्ली से योजनाएं राजस्थान भेजते हैं लेकिन जयपुर में कांग्रेस का पंजा उस पर झपटा मार देता है। कांग्रेस को राजस्थान की परेशानी से और आपकी दिक्कतों से कोई लेना देना नहीं है। घर-घर पीने का पानी पहुंचाने की भाजपा की योजना से भी कांग्रेस सरकार को परेशानी है।

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर, पीएम मोदी ने कहा, राजस्थान में कांग्रेस की हार इतनी सुनिश्चित है कि यहां की सरकार अभी से बाय-बाय मोड में आ गई है। मुझे पता चला है कि कुछ मंत्री विधायक तो अभी से अपने सरकारी बंगले खाली करके अपने खुद के घरों में सिफ्ट होने लगे हैं। अपनी हार पर इतना भरोसा सिर्फ कांग्रेस के नेता ही कर सकते हैं। पुरानी कहावत है कि दीया बुझने से पहले जोर से लपलपाता है। अपनी हार के डर से कांग्रेस भी ऐसा ही कर रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस को लूट की दुकान, झूठ का बाज़ार बताया। उन्होंने कहा, जो ये इन दिनों बड़े-बड़े वायदे किए जा रहे हैं, उसमें लूट के इरादे और झूठ के पिटारे के सिवा और कुछ नहीं है। राजस्थान में जबसे कांग्रेस सरकार आई है, इन्होंने क्या किया? 4 साल से पूरी कांग्रेस पार्टी और सरकार आपस में लड़ रही है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्थानBikanerराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल