लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वीं बार फहराया लाल किले से तिरंगा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 15, 2023 08:24 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 10वीं बार लाल किले से झंडा फहराया। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 10वीं बार लाल किले से झंडा फहरायाझंडा फहराने के बाद पीएम मोदी लाल किले की प्रचीर से देश के देश संबोधित कर रहे हैंइससे पूर्व जब पीएम मोदी लाल किला पहुंचे तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया

नई दिल्ली: India Independence Day Celebration 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 10वीं बार लाल किले से झंडा फहराया। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थीं।

वहीं अब लाल किले से झंडा फहराने के बाद पीएम मोदी लाल किले की प्रचीर से देश के देश संबोधित कर रहे हैं। इससे पूर्व जब पीएम मोदी लाल किला पहुंचे तो वहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराएं जाने के बाद तिरंगे को सलामी दी गई और भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर पुष्‍प वर्षा की। उससे पूर्व पीएम मोदी राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी है। लाल किले की प्रचीर से तिरंगा फहराने के पूर्व पीएम मोदी ने देश की जनता से आह्वान किया है कि वो आजादी के अमृतकाल में संकल्प लें कि वो अपनी मेहनत और संकल्प से सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देंगे। 

प्रधानमत्री मोदी ने ट्वीट करते कहा, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं। जय हिंद!"

प्रधानमंत्री मोदी की बधाई से पूर्व देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर महिलाओं के विकास को स्वाधीनता संग्राम का आदर्श बताते हुए  देशवासियों से महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देने की अपील की ताकि आधी आबादी साहस के साथ हर तरह की चुनौतियों का सामना करें और जीवन में आगे बढ़ें।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाओं ने ऐसे अनेक क्षेत्रों में अपना विशेष स्थान बना लिया है जिनमें कुछ दशकों पहले उनकी भागीदारी की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ‘मुझे यह देखकर प्रसन्नता होती है कि हमारे देश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आर्थिक सशक्तीकरण से परिवार और समाज में महिलाओं की स्थिति मजबूत होती है।’

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज