लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: April 13, 2020 12:15 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदानों को याद किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं आज के दिन जलियांवाला बाग में बेरहमी से मार दिए गए शहीदों को नमन करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी बहादुरी वर्षों तक भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आज के दिन जलियांवाला बाग में बेरहमी से मार दिए गए शहीदों को नमन करता हूं। हम उनकी वीरता एवं बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी वीरता आने वाले कई वर्षों तक भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। राष्ट्रपति ने कहा कि 101 वर्ष पहले आज ही के दिन, हमारे स्वाधीनता सेनानी जलियांवाला बाग में शहीद हुए थे। वह भीषण नरसंहार सभ्यता पर कलंक है। बलिदान का वह दिन भारतवासियों की स्मृति में सदैव अंकित रहेगा। जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि।

गौरतलब है कि 1919 में ब्रिगेडियर जनरल डायर के आदेश पर ब्रितानी बलों ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में वैशाखी मनाने के लिए एकत्र हुई भीड़ पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना में कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग घायल हुए थे। 

टॅग्स :जलियावाला बाग नरसंहारनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज