लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने बुद्ध पूर्णिमा पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: May 25, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और देश के कोविड-19 महामारी से सफलतापूर्वक बाहर निकलने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के रूप में हमारे सामने अभूतपूर्व संकट है। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारी एकजुटता और सामूहिक प्रयास के माध्यम से हम इस महामारी से सफलतापूर्वक बाहर निकलें और लोगों के कल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ते रहें।’’

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कोविंद ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षा ने हमें दुख और तकलीफों से बाहर निकलने का रास्ता दिखाया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने हमें हिंसा और अन्याय से दूर रहना सिखाया और यही मंत्र सदियों से हमें आदर्श मानव बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

कोविंद ने कहा कि अहिंसा, शांति, दया और मानवता की सेवा का विचार भगवान बुद्ध के जीवन में कूट-कूट कर भरा है और उनके उपदेशों ने पूरी दुनिया में मानव सभ्यता के विकास को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी साथी नागरिकों और दुनिया भर में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को शुभकामनाएं देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर