लाइव न्यूज़ :

President Murmu in Odisha: राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडिशा में रखी 3 नई रेलवे लाइन परियोजनाओं की आधारशिला, एयरपोर्ट, ट्राइबल रिसर्च सेंटर का किया शिलान्यास

By अंजली चौहान | Updated: December 7, 2024 13:21 IST

President Murmu in Odisha: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को उत्तर ओडिशा में बादामपहाड़-केंदुझारगढ़, बांगिरिपोसी-गोरुमहिसानी और बुरामारा-चाकुलिया मार्गों पर तीन नई रेलवे लाइन परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

Open in App

President Murmu in Odisha: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ओडिशा में तीन नयी रेलवे लाइन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। राष्ट्रपति मुर्मू ने बांगिरीपोषी-गोरुमाहिषानी, बुढ़ामरा-चाकुलिया और बादामपहाड़- केन्दुझरगढ़ रेलवे लाइन परियोजना की आधारशिला रखी और इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम सहित अन्य भी मौजूद रहे। 

रेलवे ने बताया कि नयी लाइन रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने में मदद करेंगी और क्षेत्रों का सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित करेंगी, जिससे आदिवासी बहुल क्योंझर और मयूरभंज जिलों में संपर्क बढ़ेगा।

नई लाइनें खनिज समृद्ध क्षेत्रों से कच्चे माल के परिवहन की सुविधा प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति ने ऑनलाइन माध्यम से रायरंगपुर में तीन अन्य परियोजनाओं - जनजातीय अनुसंधान एवं विकास केंद्र, डांड़बोस हवाई अड्डा और एक उप-मंडल अस्पताल की भी आधारशिला रखी। 

गौरतलब है कि इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत 6,295 करोड़ रुपये है। बादामपहाड़-केंदुझारगढ़ नई लाइन क्योंझर जिले को मयूरभंज जिले से जोड़ेगी। 82 किलोमीटर लंबी इस नई लाइन का निर्माण 2,107 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा। इससे राज्य में उत्तर और उत्तर-पूर्व रेल कॉरिडोर का निर्माण होगा। बांगिरिपोसी-गोरुमहिसानी नई लाइन परियोजना ओडिशा के उत्तरी हिस्से को झारखंड से जोड़ने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। 86 किलोमीटर लंबी इस नई लाइन परियोजना का विकास 2,549 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

बुरामारा-चाकुलिया नई रेल लाइन परियोजना का निर्माण 1,639 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। 60 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन ओडिशा के उत्तर-पूर्वी हिस्से को हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन से जोड़ेगी।

जनजातीय अनुसंधान एवं विकास केंद्र और दंडबोस हवाई पट्टी के विकास की आधारशिला भी रखी

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने रायरंगपुर में जनजातीय अनुसंधान एवं विकास केंद्र और दंडबोस हवाई पट्टी के विकास की आधारशिला भी रखी। उन्होंने रायरंगपुर के उप-मंडल अस्पताल में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला भी रखी। इस अस्पताल के निर्माण पर 52.4 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। अपने दौरे के आखिरी दिन उन्होंने सुबह स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन माझी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारी मौजूद थे।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूओड़िसाRailway Ministryभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील