लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय किसान सम्मेलन आयोजित करने की तैयारियां जोरों पर : एसकेएम

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:14 IST

Open in App

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मंगलवार को कहा कि अखिल भारतीय किसान सम्मेलन आयोजित करने की तैयारियां जोरों पर है और उसे पूरे देश से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। उल्लेखनीय है कि एसकेएम उन 40 किसान संगठनों का साझा मंच है जो केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। एसकेएम ने सोमवार को घोषणा की कि किसानों के प्रदर्शन के नौ महीने पूरे होने के उपलक्ष में वह 26 और 27 अगस्त को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। एसकेएम ने बयान में कहा कि अखिल भारतीय किसान सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है। मोर्चा ने कहा, ‘‘पूरे भारत से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। राष्ट्रीय सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि होंगे।’’ बयान में कहा कि किसान आंदोलन के भविष्य की रूपरेख इस सम्मेलन में संयुक्त रूप से तैयार की जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार हमेशा यह दिखाने की कोशिश करती है कि यह ऐतहासिक किसान आंदोलन कुछ राज्यों में ही सीमित है जबकि इस तथ्य को नजर अंदाज करती है कि पूरे देश के किसान इस संघर्ष में साथ हैं।’’ गौरतलब है कि हजारों किसान खासतौर पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कृषक, दिल्ली की सीमा- सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सहित पर पिछले साल नवंबर से ही तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग को लेकर डेरा डाले हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण