लाइव न्यूज़ :

बहुत खाए धोखे, अब कोई समझौता नहीं, शिवपाल ने सपा प्रमुख अखिलेश पर किया हमला, कहा-एकमात्र लक्ष्य 2024 में बनने वाली सरकार का हिस्सा बनना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 10, 2022 17:56 IST

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने शनिवार को कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य 2024 में बनने वाली सरकार का हिस्सा बनना है। यादव ने कहा कि वह अब समाजवादी पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे।अखिलेश यादव पर निशाना साधा।पूर्व मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने बहुत धोखा दिया और अब आगे कोई समझौता नहीं करूंगा।

प्रयागराजः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने बहुत धोखा दिया और अब आगे कोई समझौता नहीं करूंगा। मैंने बार-बार माफ किया और मुझे क्या मिला। 

पीएसपी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव और सरकार का सक्रिय रूप से हिस्सा बनना चाहता हूं। आने वाले दिन बताएंगे कि बीजेपी के साथ गठबंधन होगा या नहीं। लेकिन मैं समझौता नहीं करूंगा और समाजवादी पार्टी के साथ वापस नहीं जाऊंगा, क्योंकि उन्होंने मुझे कई बार धोखा दिया है।

उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में सपा की हार के लिए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अगर अखिलेश अपनी कमियों को संभाल लेते, टिकट का बंटवारा ठीक से कर लेते और संगठन को मजबूत कर लेते तो सपा की सरकार बन जाती।” उन्होंने कहा, “प्रचार के दौरान मैंने देखा कि 75 जिलों में पार्टी (सपा) का संगठन ही ठीक नहीं था, टिकट ठीक से नहीं बांटा गया। लेकिन इतना मैं जानता हूं कि उस समय जनता सपा की सरकार चाहती थी।”

यादव ने शनिवार को कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य 2024 में बनने वाली सरकार का हिस्सा बनना है। यादव ने कहा कि वह अब समाजवादी पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। यहां जगराम चौराहे पर पार्टी के नेता लल्लन राय के आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शिवपाल यादव ने कहा, “वर्ष 2024 का चुनाव जब नजदीक होगा, तब मुझे किसके साथ गठबंधन करना है, वह तभी तय होगा।”

भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना पर उन्होंने कहा, “अभी हम कुछ नहीं कह सकते। आने वाला समय बताएगा। चुनाव के छह महीने पहले सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।” प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता लल्लन राय के मकान के एक हिस्से पर भाजपा विधायक सुरेंद्र चौधरी द्वारा जबरन कब्जा करने के आरोप पर शिवपाल यादव ने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे।

मकान कब्जाने के आरोप पर भाजपा विधायक सुरेंद्र चौधरी ने कहा, “मकान कब्जा करने का आरोप बेबुनियाद है। मैंने प्रवेश द्वार पर भगवा रंग में नेम प्लेट लगाया है जिससे उनको चिढ़ है। मेरा घर उनके मकान के गेट से 70 मीटर अंदर है। अगर मैं अपना गेट नहीं लगाऊंगा, नेम प्लेट नहीं लगाऊंगा तो लोग मेरे घर कैसे पहुंचेंगे।” 

टॅग्स :शिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल