लाइव न्यूज़ :

Prayagraj Mahakumbh 2025: खास ट्रैक सूट में आएंगे नजर चालक, नाविक और गाइड?, कुंभ और पर्यटन का प्रतीक चिह्न अंकित, विशेषता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2024 09:36 IST

Prayagraj Mahakumbh 2025: क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया, “चारों श्रेणियों के लिए विशेष ट्रैक सूट तैयार किए जा रहे हैं। मेले में भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों को आवश्यक सेवाएं सहजता से मिल सकें, इस बात को ध्यान में रखकर यह तैयारी की गई है।”

Open in App
ठळक मुद्दे चालकों, नाविकों, गाइड और ठेला संचालकों के लिए अलग अलग प्रकार के ट्रैक सूट निर्धारित किए गए हैं। हर श्रेणी की अपनी एक विशिष्ट पहचान होगी, जिससे यात्री आसानी से इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। प्रत्येक ट्रैक सूट पर कुंभ और पर्यटन विभाग का प्रतीक चिन्ह अंकित होगा।

Prayagraj Mahakumbh 2025:प्रयागराज महाकुंभ 2025 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए मेले में कार्यरत चालक, नाविक, गाइड और ठेला संचालकों के लिए विशेष तरह के ट्रैक सूट निर्धारित किए गए हैं जिससे ना केवल इन्हें पहचानना आसान होगा, बल्कि पर्यटकों को इनसे सहायता प्राप्त करने में भी सुविधा होगी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया, “चारों श्रेणियों के लिए विशेष ट्रैक सूट तैयार किए जा रहे हैं। मेले में भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों को आवश्यक सेवाएं सहजता से मिल सकें, इस बात को ध्यान में रखकर यह तैयारी की गई है।”

उन्होंने बताया कि चालकों, नाविकों, गाइड और ठेला संचालकों के लिए अलग अलग प्रकार के ट्रैक सूट निर्धारित किए गए हैं। उनके मुताबिक, इस प्रकार, हर श्रेणी की अपनी एक विशिष्ट पहचान होगी, जिससे यात्री आसानी से इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। सिंह ने बताया कि प्रत्येक ट्रैक सूट पर कुंभ और पर्यटन विभाग का प्रतीक चिन्ह अंकित होगा।

यह संबंधित व्यक्ति की पहचान को दर्शाएगा जिससे किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता में पारदर्शिता बनी रहेगी। उन्होंने कहा, “महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में करोड़ों की संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखना एक चुनौती होती है। ट्रैक सूट योजना का उद्देश्य यात्रियों को सहजता और सुविधा प्रदान करना है।” 

टॅग्स :कुम्भ मेलाप्रयागराजउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकली मक्खी!, डॉक्टर की पत्नी को आई उल्टियां

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

ज़रा हटकेVIDEO: शराब के खिलाफ जंग, महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा, किया तहस-नहस

भारतयूपी में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, 15 घायल, 16 पशुओं की मृत्यु, बिहार में 9 की गई जान

भारतपहले सिलेंडर नहीं, डंडे मिलते थे!, योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls results: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए

भारतजनगणना 2027ः बढ़-चढ़कर किरायेदार और प्रवासी लें भाग?, अधिकारियों ने कहा-ओटीपी, यूपीआई पिन या किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करिए?

भारतनीतीश कुमार की राह सम्राट सरकार?, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा- क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर सख्त कार्रवाई करेंगे

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो