लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के फैसले पर प्रशांत किशोर ने जताई नाराजगी, उठाए ये सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2020 20:45 IST

गरीबों के हालात पर चिंता जताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, गरीबों को लॉकडाउन पीरियड में कैसे मदद पहुंचाई जाएगी? इसको लेकर पूरी तैयारी नहीं दिख रही है. कोरोना वायरस से निपटने के लिए हमें कुछ कठिन दिनों का सामना करना पड सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से जारी जंग के बीच पूरे देश लॉकडाउन के साथ कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया हैप्रशांत किशोर ने मोदी सरकार के देश में 21 दिन के लॉकडाउन इस फैसले पर नाराजगी जताई है

पटना: कोरोना से जारी जंग के बीच पूरे देश लॉकडाउन के साथ कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है. वहीं, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मोदी सरकार के देश में 21 दिन के लॉकडाउन इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसपर सवाल उठाया है. प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा, लॉक डाउन का फैसला सही हो सकता है, लेकिन 21 दिनों का वक्त थोड़ा ज्यादा लग रहा है. कोरोना वायरस से डील करने में पीछे रहने की वजह से देश को 21 दिनों का लॉकडाउन भुगतना पड़ रहा है. 

गरीबों के हालात पर चिंता जताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, गरीबों को लॉकडाउन पीरियड में कैसे मदद पहुंचाई जाएगी? इसको लेकर पूरी तैयारी नहीं दिख रही है. कोरोना वायरस से निपटने के लिए हमें कुछ कठिन दिनों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने ट्वीट कर देश में कोरोना वायरस को लेकर 21 दिन के लॉकडाउन के फैसले को देरी से लिया गया फैसला बताया है. 

उन्होंने आगे लिखा है कि गरीबों को थोड़ा मदद करने और अस्थिर तैयारी के साथ कोरोना वायरस से निपटने में हमें कुछ कठिन दिनों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि प्रशांत किशोर के ट्वीट पर उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पडा है. किरण मजूमदार ने रिट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रशांत किशोर 21-दिवसीय कोरोना वायरस लॉकडाउन पर केंद्र में हैं. प्लीज आप वैज्ञानिक तर्क को समझे बिना इस तरह के बयान नहीं देते हैं. मेरा मानना ​​है कि यह सही कदम है. यह हमें और अधिक परीक्षण के प्रमाण पत्र के आधार पर सूचित निर्णय लेने में मदद करेगा. कोरोना वायरस से इस समय भारत ही नहीं बल्की पूरा विश्व दहशत में है. 195 से ज्यादा देशों को इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया है. जिनमें से इटली और ईरान में हालात बहुत ही खराब होते जा रहे हैं. इन देशों की हालत को देखते हुए पीएम मोदी ने मंगलवार को 14 अप्रैल 2020 तक पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है.

टॅग्स :प्रशांत किशोरकोरोना वायरसबिहार में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतबिहार में 238 सीटों पर चुनाव लड़ 1 भी सीट नहीं जीते?, बिहार नवनिर्माण यात्रा शुरू पर निकले प्रशांत किशोर,वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह