लाइव न्यूज़ :

बिहार: प्रशांत किशोर ने ‘समाधान यात्रा’ को बताया ‘लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास’, सीएम नीतीश कुमार को लेकर कही यह बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2023 08:13 IST

आपको बता दें कि राजनीतिक रणनीतिकार से राजनीतिज्ञ बने प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता ने अतीत में कई यात्राएं की थीं, लेकिन इससे राज्य की बेहतरी के लिए कुछ भी नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम नीतीश कुमार के ‘समाधान यात्रा’ को लेकर प्रशांत किशोर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि समाधान यात्रा नीतीश जी द्वारा जनता को बेवकूफ बनाने का एक प्रयास है। उनके अनुसार, पसंदीदा मंत्रियों और नौकरशाहों के साथ बैठने से राज्य की समस्या नहीं खत्म होगी।

पटना: राजनीतिक रणनीतिकार से राजनीतिज्ञ बने प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समाधान यात्रा’ को ‘लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास’ बताया है। उन्होंने यात्रा यह बोलते हुए कहा है कि ऐसे कार्यक्रमों में ‘पसंदीदा मंत्रियों और नौकरशाहों’ की बैठक की अध्यक्षता करने से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। 

प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर ऐसे साधा निशाना

मामले में बोलते हुए किशोर ने गोपालगंज जिले के बरौली में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए दावा किया कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता ने अतीत में कई यात्राएं की थीं, लेकिन इससे राज्य की बेहतरी के लिए कुछ भी नहीं हुआ। 

पसंदीदा मंत्रियों और नौकरशाहों के साथ बैठने से राज्य की समस्या नहीं होगी हल-प्रशांत किशोर

इस पर बोलते हुए प्रशांत किशोर आगे कहा, ‘‘यह समाधान यात्रा उनकी (मुख्यमंत्री के तौर पर) 14वीं यात्रा है, लेकिन राज्य में कुछ भी नहीं बदला है। यह यात्रा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश है। यात्रा के दौरान अपने पसंदीदा मंत्रियों और नौकरशाहों के साथ बैठक करने से लोगों की समस्याएं हल नहीं होंगी।’’ 

आपको बता दें कि किशोर ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल नहीं होने के लिए मुख्यमंत्री की आलोचना भी की है। 

2024 में लोकसभा चुनाव में उन्हें उतरना चाहिए- ऑपिनियन पोल

वहीं इससे पहले प्रशांत किशोर ने वैसे अब तक स्पष्ट रूप से नहीं कहा है कि वह या उनका संगठन चुनाव लड़ेगा या नहीं। लेकिन एक जिले में उनके समर्थकों के बीच कराये गये ऑपिनियन पोल में 95 फीसद से अधिक लोगों ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में उन्हें उतरना चाहिए, जिसके बाद इस दृष्टिकोण को मजबूती मिली है कि वह चुनावी रण में उतर सकते हैं क्योंकि उन्होंने अक्सर कहा है कि उनकी पदयात्रा के साथी ही इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेंगे। वह बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। 

अभियान को एक राजनीतिक दल का शक्ल देने पर करीब 97प्रतिशत लोगों ने किया था समर्थन 

आयोजकों ने बताया कि उनकी ‘जन सुराज पदयात्रा’ ने रविवार को उनके समर्थकों के बीच पहला पोल कराया कि उन्हें संसदीय चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा है कि इस सर्वेक्षण में जिन लोगों ने भाग लिया, वे पूर्वी चंपारण के लोग हैं। नवंबर में जब उसने (अभियान ने) पश्चिम चंपारण जिले में उनके समर्थकों के बीच इस बात पर सर्वेक्षण कराया था कि इस अभियान को एक राजनीतिक दल का शक्ल लेना चाहिए या नहीं, तब 2887 में से 2808 लोगों (करीब 97प्रतिशत) ने उसका समर्थन किया था। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार