लाइव न्यूज़ :

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बगैर कुछ कहे नीतीश कुमार पर बोला हमला, शेयर की तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2022 18:47 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीके पर आरोप लगाया था कि वह शायद भाजपा की मदद कर रहे हैं। इसके बाद पीके ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा था कि वह बुजुर्ग हो गए हैं और एक साल में उन्हें सब पता चल जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीके पर आरोप लगाया था कि वह शायद भाजपा की मदद कर रहे हैंपीके ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा था कि वह बुजुर्ग हो गए हैंनीतीश कुमार ने कहा था कि प्रशांत किशोर क्या बयान देते हैं, उसका कोई मतलब नहीं है

पटना: देश के जानामाने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार किया है। उन्होंने नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए निशाना साधा है। पीके द्वारा शेयर की गई सभी तस्वीरों में बिहार के मुख्यमंत्री को हाथ जोड़कर मोदी का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीके पर आरोप लगाया था कि वह शायद भाजपा की मदद कर रहे हैं। इसके बाद पीके ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा था कि वह बुजुर्ग हो गए हैं और एक साल में उन्हें सब पता चल जाएगा।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने 4 तस्वीरें साझा की, जिनमें नीतीश कुमार हाथ जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने खड़े नजर आ रहे थे। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने इन तस्वीरों के जरिए नीतीश कुमार के उस आरोप का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया था कि वह भाजपा की मदद कर रहे हैं।

नीतीश कुमार ने इन दिनों प्रशांत किशोर की रंगत और बयानबाजी को देखते हुए कहा था कि वो पब्लिसिटी एक्सपर्ट हैं और वह शायद अब भाजपा की मदद करने के लिए वो महागठबंधन के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने यह भी कहा था कि प्रशांत किशोर क्या बयान देते हैं, उसका कोई मतलब नहीं है। वह शायद भाजपा के साथ रहना चाहते हैं और हो सकता हो कि उसी कारण वह उनकी मदद करना चाहते हों।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रशांत किशोर के बारे में इतना तीखा बयान इसलिए दिया गया क्योंकि बीते दिनों प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दे देंगे तो वो उनकी पार्टी का झंडा लेकर घूमेंगे।

इसके साथ ही किशोर ने यह भी कहा था कि मुझे नहीं लगता कि महागठबंधन बनने, राजद-जदयू के साथ आने से राष्ट्रीय राजनीति पर कोई असर पड़ेगा। कथित तौर पर जो आदमी अभी विपक्ष में है, वो दिल्ली जाकर दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करता है। केवल मुलाकात करने से विपक्ष नए तरीके और रणनीति के साथ खड़ा हो रहा है, ऐसा मुझे नहीं लगता है। मैंने तो कहीं ऐसी घोषणा नहीं देखी जिसमें सारे विपक्ष के नेता एक साथ बैठकर किसी चेहरे आदि की घोषणा की हो। अभी मुझे इस प्रयास में कुछ नई बात नहीं दिखती है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार