लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha election 2024: प्रशांत किशोर का दावा- "भाजपा को एक और जीत दिला सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी"

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 21, 2024 14:34 IST

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि केंद्र में मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार को लेकर न तो कोई खास असंतोष है और न ही विकल्प की कोई मजबूत मांग है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक और जीत दिला सकते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक और जीत दिला सकते हैं।उनका अनुमान है कि भाजपा की सीटों की संख्या 2019 की 303 सीटों के करीब या उससे भी अधिक हो सकती है।

नई दिल्ली: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र में मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार को लेकर न तो कोई खास असंतोष है और न ही विकल्प की कोई मजबूत मांग है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक और जीत दिला सकते हैं। उनका अनुमान है कि भाजपा की सीटों की संख्या 2019 की 303 सीटों के करीब या उससे भी अधिक हो सकती है।

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में किशोर ने कहा, "मुझे लगता है कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा वापसी कर रही है। उन्हें पिछले चुनाव के समान संख्याएं मिल सकती हैं या थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हमें बुनियादी बातों पर गौर करना चाहिए। यदि मौजूदा सरकार और उसके नेता के खिलाफ गुस्सा है, तो संभावना है कि कोई विकल्प होने की परवाह किए बिना, लोग उन्हें वोट देने का फैसला कर सकते हैं।"

उन्होंने ये भी कहा, "अभी तक तो हमने नहीं सुना कि मोदीजी के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश है। निराशा हो सकती है, आकांक्षाएं अधूरी रह सकती हैं, लेकिन हमने व्यापक गुस्से के बारे में नहीं सुना है। 

भाजपा की 370 सीटों और एनडीए के 400 से ज्यादा के लक्ष्य पर एक सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा, "यदि भाजपा 275 सीटें जीतती है, तो उसके नेता यह नहीं कहेंगे कि हम सरकार नहीं बनाएंगे क्योंकि हमने दावा किया था कि हम 370 जीतेंगे।"

प्रशांत किशोर ने कहा आगे कहा, "इसलिए हमें यह देखने की जरूरत है कि क्या उन्हें बहुमत का आंकड़ा 272 मिल रहा है। राजनीति और बकवास चलती रहेगी। जो लोग कमेंट्री कर रहे हैं वे ऐसा करना जारी रखेंगे। लेकिन मुझे कोई ख़तरा नहीं दिखता और एनडीए सत्ता में लौटती दिख रही है।"

प्रशांत किशोर की यह भविष्यवाणी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंगलवार को उस बयान के तुरंत बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण के पूरा होने के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता से बाहर होने वाली है और 4 जून को इंडी गठबंधन सत्ता में आ रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीप्रशांत किशोरBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो