लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश के करीबी भी पीते है शराब...मंत्री भी करते है सेवन- प्रशांत किशोर ने किया दावा, कहा- मुख्यमंत्री सुविधा के अनुसार गांधीजी को करते है इस्तेमाल

By आजाद खान | Updated: December 23, 2022 09:34 IST

प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि सीएम नीतीश कुमार जहरीली शराब पीकर मरने वालों के परिजनों के पास भी नहीं जाते है और न ही उनका कोई मंत्री उनसे मिलने वहां जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि सीएम नीतीश के करीबी और उनके मंत्री भी शराब पीते है। यही नहीं पीके ने उन पर अपनी सुविधा के अनुसार गांधीजी को इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है।

पटना: बिहार में शराबबंदी को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने फिर से सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। अपनी पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने शराबबंदी पर सवाल उठाया है और कहा है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से असफल रही है। 

यही नहीं उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे केवल अपने सुविधा के अनुसार गांधीजी का इस्तेमाल करते है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और उनके पार्टी के नेताओं के जहरीली शराब पीकर मरने वाले लोगों के परिजानों के पास नहीं जाने और उनसे नहीं मिलने का भी आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है। 

प्रशांत किशोर ने क्या कहा है 

चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर अभी अपनी पदयात्रा कर रहे है। उनकी जन सुराज की पदयात्रा बिहार के शिवहर में पहुंची हुई है। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बात भी किया है और इस दौरान वे सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसे भी है। 

उन्होंने दावा किया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरीके से फेल हो गई है। यही नहीं उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा है कि सीएम नीतीश के मंत्री भी शराब पीते है और उनके साथ रहने वाले या यह कह ले कि उनके इर्द-गिर्द रहने वाले लोग भी शराब का सेवन करते है। ऐसे में यह कोई नई बात नहीं है। 

सीएम नीतीश कुमार अपनी सुविधा के अनुसार करते है गांधीजी का इस्तेमाल- पीके

इस पूरे मामले में बोलते हुए पीके ने सवाल खड़ा किया है और कहा है कि अगर बिहार में शराब नहीं पी जा रही है तो 70 लोगों की मौत कैसे हुई है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर यह भी आरोप लगाया कि जहरीली शराब पीकर मरने वाले के परिजनों के पास भी नहीं जाते है सीएम नीतीश कुमार और न ही उनका कोई मंत्री जाता है। 

गांधीजी पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार समाजवादी और गांधीवादी होने का ढोंग करते हैं। प्रशांत किशोर ने उनपर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने सुविधा के अनुसार केवल गांधीजी को इस्तेमाल करते है। 

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वे सुविधा के अनुसार कभी भाजपा के साथ चले जाते है तो कभी समाजवादी बनकर फिर लालू प्रसाद के साथ हो लेते है। प्राशांत किशोर ने यह भी सवाल उठाया कि क्या कभी गांधीजी ने राज्य में शराबबंदी को लागू करने की बात कही है।  

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहारशराब
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी