लाइव न्यूज़ :

मार्गरेट अल्वा के फोन टैप के दावे पर सामने आई प्रह्लाद जोशी की प्रतिक्रिया, कहा- ये आरोप बचकाने हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2022 12:06 IST

मार्गरेट नाजरेथ अल्वा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। अल्वा ने अगस्त 2014 में अपने कार्यकाल के अंत तक गोवा की 17वें राज्यपाल, गुजरात की 23वें राज्यपाल, राजस्थान की 20वें राज्यपाल और उत्तराखंड की चौथे राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उन्होंने पूर्व में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होना है। मार्गरेट अल्वा का दावा है कि उनके कॉल डायवर्ट किए गए।मार्गरेट अल्वा के दावे पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने सोमवार को ट्वीट करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं से बात करने के बाद उनके सभी कॉल डायवर्ट किए गए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रिय बीएसएनएल/एमटीएनएल, आज भाजपा में कुछ दोस्तों से बात करने के बाद मेरे मोबाइल पर सभी कॉल डायवर्ट की जा रही हैं और मैं कॉल करने या रिसीव करने में असमर्थ हूं। अगर आप फोन को रिस्टोर करते हैं, मैं वादा करती हूं कि आज रात भाजपा, टीएमसी या बीजेडी के किसी भी सांसद के किसी सांसद को कॉल नहीं करूंगी।"

इसके साथ ही अल्वा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "यह डर कि 'बिग ब्रदर' हमेशा देख और सुन रहा है, 'नए' भारत में पार्टी लाइनों के नेताओं के बीच सभी बातचीत में व्याप्त है। सांसद और पार्टियों के नेता कई फोन रखते हैं, बार-बार नंबर बदलते हैं और मिलने पर फुसफुसाते हुए बात करते हैं। डर लोकतंत्र को मारता है।" उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होना है। वहीं, मार्गरेट अल्वा के दावे पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई से जोशी ने कहा, "कोई उनका फोन क्यों टैप करे? चाहे वो किसी को भी कॉल करें, हमें विश्वास है कि उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम क्या होगा। हमें ऐसा क्यों करना चाहिए? ये बचकाने आरोप हैं। वह एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और उन्हें इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए।" बता दें कि इस समय विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा चुनाव में जीत के समर्थन जुटाने में लगी हैं। उनका सामना पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ से है।  

टॅग्स :मार्गरेट अल्वाPrahlad Joshiभारत के उपराष्ट्रपतिvice president of india
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल