लाइव न्यूज़ :

Prajwal Revanna Sex Scandal: प्रज्वल रेवन्ना से एसआईटी ने शुरू की पूछताछ, करा सकती है पोटेंसी टेस्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 31, 2024 11:34 IST

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण करने के आरोपी जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से केस में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पूछताछ शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देयौन शोषण करने के आरोपी जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से एसआईटी ने शुरू की पूछताछएसआईटी प्रज्वल रेवन्ना केस में सत्यता परखने के लिए उनका पोटेंसी टेस्ट भी करा सकती हैप्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के भतीजे हैं

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण करने के आरोपी जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से केस में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले आज तड़के प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एसआईटी ने अपने हिरासत में ले लिया था।

एसआईटी जर्मनी से लौटे 33 साल के हासन से जेडीएस सांसद रेवन्ना को पूछताछ के लिए सीआईडी ​​कार्यालय ले गई थी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सैकड़ों अश्लील वीडियो में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक यौन शोषण करते हुए प्रज्वल रेवन्ना की जांच के लिए एसआईटी उनका पोटेंसी टेस्ट भी करा सकती है।

प्रज्वल रेवन्ना पिछले महीने अपनी पूर्व घरेलू सहायिका द्वारा उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराए जाने के तुरंत बाद विदेश चले गए थे। यह शिकायत चुनावी राज्य कर्नाटक में वीडियो प्रसारित होने के कुछ दिनों बाद आई थी।

प्रज्वल रेवन्ना न केवल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते है बल्कि वो कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे भी हैं। हसन सांसद रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना को इसी महीने की शुरुआत में एक महिला के कथित अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जो कथित तौर पर उनके बेटे के साथ एक वीडियो में दिखाई दे रही है। एचडी रेवन्ना फिलहाल जमानत पर बाहर है।

इस बीच कर्नाटक की एक विशेष अदालत आज प्रज्वल रेवन्ना और उनकी मां भवानी रेवन्ना की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। प्रज्वल यौन शोषण के तीन मामलों में आरोपी हैं। इस बीच, उसकी मां ने अपहरण मामले में जमानत मांगी है। जानकारी के अनुसार रेवन्ना की मां इस मामले में आरोपी नहीं हैं लेकिन एसआईटी उनकी भूमिका की जांच कर सकती है।

मालूम हो कि प्रज्वल रेवन्ना ने 27 मई को जारी एक वीडियो में कहा था कि वह पूछताछ के लिए 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होंगे। रेवन्ना ने कहा कि उनकी जर्मनी यात्रा पूर्व नियोजित थी क्योंकि 26 अप्रैल को आम चुनाव के लिए कर्नाटक में मतदान होने पर उनके खिलाफ कोई मामला नहीं था। उन्होंने अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश का भी आरोप लगाया क्योंकि वह राजनीति में तेजी से बढ़ रहे थे। 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेक्युलर)Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल