लाइव न्यूज़ :

Prajwal Revanna Sex Scandal: 'डीके शिवकुमार ने राजनीतिक लाभ के लिए रेवन्ना परिवार को बनाया निशाना', जेडीएस ने लगाया आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 13, 2024 09:18 IST

कर्नाटक में जेडीएस ने आरोप लगाया है कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राजनीतिक साजिश के तहत एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले के रेवन्ना परिवार को निशाना बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीएस ने आरोप लगाया है कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार राजनीतिक साजिश कर रहे हैं देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले के रेवन्ना परिवार को निशाना बनाया हैडीके शिवकुमार ने वोक्कालिगा समुदाय पर नियंत्रण हासिल करने के लिए इस विवाद का इस्तेमाल किया है

बेंगलुरु: कर्नाटक की मुख्य विपक्षी पार्टी जनता दल (सेक्युलर) ने आरोप लगाया है कि राज्य के डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने राजनीतिक साजिश के तहत एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले के रेवन्ना परिवार को निशाना बनाया है। पार्टी का आरोप है कि डीके शिवकुमार ने वोक्कालिगा समुदाय पर नियंत्रण हासिल करने के लिए इस विवाद का इस्तेमाल किया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार जेडीएस की महिला कार्यकर्ताओं ने डीके शिवकुमार के खिलाफ यौन शोषण के वीडियो लीक करने का आरोप लगाते हुए राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि वो अपने राजनीतिक लाभ के लिए जेडीएस को नीचे लाना चाहते हैं। उन्होंने हासन में कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी। उन्होंने हमारी महिलाओं के जीवन को बर्बाद करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक रूप से जारी किए गये। 

जेडीएस कार्यकर्ता लिंगेश गौड़ा ने कहा, “डीके शिवकुमार रेवन्ना परिवार को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने रेवन्ना के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया। चूंकि मामले में कोई सामग्री नहीं थी, इसलिए उन्होंने साजिश रची और रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का एक और मामला दर्ज किया।”

मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक डीके शिवकुमार का प्रयास है कि जेडीएस की योजना वोक्कालिगा समुदाय नियंत्रण हासिल करने की है। उन्होंने कहा, “सरकार से अधिक डीके शिवकुमार निशाना बना रहे हैं क्योंकि वह कांग्रेस का वोक्कालिगा चेहरा हैं। जबकि सेक्स टेप एक कानूनी मुद्दा और चिंता का विषय है, जाति राजनीति की अलग तरह से काम करती है। अगर एचडीके समुदाय को यह समझा सके कि शिवकुमार ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए समुदाय के किसी अन्य नेता को बदनाम करने की कोशिश की तो जेडीएस के लिए समुदाय का समर्थन हासिल करने का मौका हो सकता है।”

इस बीच एचडी कुमारस्वामी ने भी अपने आरोपों को शिवकुमार पर केंद्रित करते हुए दावा किया कि विवादास्पद वीडियो लीक करने वाले रेवन्ना परिवार के पूर्व ड्राइवर डी कार्तिक को उप मुख्यमंत्री ने मलेशिया भेजा था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि पुलिस ने वीडियो लीक करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। जबकि उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर प्रज्वल को दंडित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वीडियो ने कई महिलाओं के जीवन को प्रभावित किया है। यह अब सार्वजनिक डोमेन में है कि नवीन गौड़ा ने 21 अप्रैल को रात 8 बजे व्हाट्सएप पर अगले कुछ सेकंड में स्पष्ट वीडियो जारी करने की घोषणा की थी। इसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? फिर एसआईटी (विशेष जांच दल) की क्या भूमिका है?” 

 

टॅग्स :DK Shivakumarजनता दल (सेकुलर)एचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ाHD Deve Gowda
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील