लाइव न्यूज़ :

71 तबादला झेलने वाले IAS प्रदीप कासनी ने रिटायरमेंट के दिन खोले कई राज, सरकारों पर सवाल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 28, 2018 15:21 IST

प्रदीप कासनी रिटायरमेंट के बाद राजनीति में नहीं जाना चाहते। उनका कहना कि जीवन में इतने अनुभव मिले हैं कि वो उपन्यास लिखना पसंद करेंगे।

Open in App

हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी काफी चर्चित रहे हैं। चर्चा की वजह उनके तबादले हैं। 34 साल की नौकरी में उनका 71 बार तबादला किया गया। प्रदीप कासनी बुधवार (28 फरवरी) को रिटायर हो रहे हैं। अपने रिटायरमेंट के आखिरी दिन hindi.news18.com को दिए इंटरव्यू में उन्होंने 34 साल की सेवा के कई राज खोले। कासनी ने सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्हें अपनी सेवा में ईमानदारी की सजा भुगतनी पड़ी है। आखिरी ट्रांसफर को लेकर राज्य सरकार से उनकी कानूनी लड़ाई भी जारी है। क्योंकि जिस महकमें में उनका 71वां तबादला किया गया वो अस्तित्व में ही नहीं है।

ईमानदार को हर सरकार परेशान करती है

34 साल की नौकरी में प्रदीप कासनी ने कई सरकारों के साथ काम किया। उनका कहना है कि जो अफसर सिर्फ सैलरी के लिए काम करता है उसे सभी सरकारें परेशान करती हैं। मेरे ट्रांसफर के पीछे भी सरकार की शरारत थी। सरकार तय ही नहीं कर पाई कि मुझे कहां भेजा जाए, क्या काम कराया जाए। 

ट्रांसफर का मिला फायदा

प्रदीप कासनी का कहना है कि लगातार ट्रांसफर होने का एक फायदा भी है। आप लगभग सभी विभागों में काम कर लेते हैं। मुझे भी बहुत अनुभव मिला। उन्होंने बताया कि अंतिम तबादला बेहद खराब था क्योंकि इसमें कोई काम ही नहीं था। मेरा तबादला लैंड यूज बोर्ड में किया गया जो 2004 में खत्म हो चुका है।

इन मामलों में सीधा मुख्यमंत्री थे सामने

मामला-1ः एकबार तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल का फोन आया। उन्होंने किसी सरपंच की याचिका पर फेवर करने के लिए कहा। मैंने कहा यह कोर्ट का मामला है और मेरिट पर होगा। वो नाराज हो गए। 

मामला-2ः एक बार मुझे गुड़गांव डिवीजन का कमिश्नर लगाया गया। यहां मैंने पाया कि प्राइवेट कंपनियों ने सरकारी जमीन मिलाकर करीब 100 एकड़ का अवैध लाइसेंस लिया हुआ है। मामला करोड़ों का था तो मंत्री भी मिले हुए थे। यह एक बड़ा स्कैंडल था तो मैंने आवाज उठाई। परिणाम तो सबको पता है। 40 दिन के अंदर मेरा ट्रांसफर कर दिया गया। उस वक्त बीजेपी की सरकार थी।

प्रदीप कासनी रिटायरमेंट के बाद राजनीति में नहीं जाना चाहते। उनका कहना कि जीवन में इतने अनुभव मिले हैं कि वो उपन्यास लिखना पसंद करेंगे। उस उपन्यास में अपने सारे अनुभव डालेंगे।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार