लाइव न्यूज़ :

Powerful Indians in 2024: मोदी हैं नंबर-1-नंबर 2 हैं अमित शाह, 100 शक्तिशाली भारतीयों की लिस्ट हुई जारी

By धीरज मिश्रा | Updated: February 29, 2024 15:30 IST

Powerful Indians in 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 100 शक्तिशाली भारतीयों की लिस्ट में नंबर-1 पर हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्हें एक्स एकाउंट पर 95.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 100 शक्तिशाली भारतीयों की लिस्ट में नंबर-1 पर हैंटॉप-10 में उद्योगपति गौतम अडानी भी शामिल राहुल-केजरीवाल का नाम भी 100 लोगों की लिस्ट में शामिल

Powerful Indians in 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 100 शक्तिशाली भारतीयों की लिस्ट में नंबर-1 पर हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्हें एक्स एकाउंट पर 95.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस के द्वारा 100 शक्तिशाली भारतीयों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में पीएम मोदी को शीर्ष पर जगह दी गई है। चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में किस किस को कौन सा स्थान दिया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस की लिस्ट के अनुसार, पीएम मोदी साल दर साल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्हें एक्स एकाउंट पर 95 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, जो कि अन्य देशों के नेताओं की तुलना में कहीं ज्यादा अधिक है। दूसरे नंबर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह हैं। उन्हें भाजपा के मुख्य रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है, जिनके नेतृत्व में पार्टी ने दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की।

तीसरे नंबर पर आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत हैं। वह 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी के साथ शामिल हुए थे। चौथे नंबर पर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ हैं। 5वें नंबर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर हैं। छठे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक योगी आदित्यनाथ हैं। 7वें नंबर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। 8वें नंबर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं। 9वें नंबर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं। 10वें नंबर पर उद्योगपति गौतम अडानी हैं। 

राहुल-केजरीवाल को मिला यह स्थान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस से सांसद राहुल गांधी को भी इंडियन एक्सप्रेस के 100 शक्तिशाली भारतीयों की लिस्ट में जगह दी गई है। राहुल गांधी को शक्तिशाली भारतीयों की सूची में 16वें स्थान रखा गया है। वहीं आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को 18वें स्थान पर जगह दी गई है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरविंद केजरीवालराहुल गांधीअमित शाहगौतम अडानीS Jaishankarराजनाथ सिंहयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल