लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बिजली संकट, विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: August 29, 2021 01:05 IST

Open in App

कोयले की आपूर्ति में कमी के कारण राजस्थान के कई बिजलीघरों में उत्पादन घटने से उपजे बिजली संकट के बीच राज्य के उर्जा मंत्री बीडी कल्ला शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्‍होंने राज्‍य को कोयला आपूर्ति सुचारू करने के लिए अधिकारियों से बातचीत की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।उर्जा मंत्री कल्ला ने दिल्ली में मीडिया से कहा कि कमजोर मानसून व कोयले की आपूर्ति बाधित होने के कारण कुछ दिक्कत हुई है। केंद्र सरकार व कोयला कंपनियों के साथ बातचीत कर समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।कल्ला ने कहा, ‘‘मानसून के रूठ जाने के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ गई। मानसून के वक्त में बिजली की इतनी खपत नहीं होती, मानसून कमजोर होने से मांग बढ़ गई। कोयले की खानों में पानी आने से कोयले की आपूर्ति बाधित हुई है। कोल इंडिया से पर्याप्त कोयला नहीं मिल रहा।’'कल्ला के साथ राज्य के प्रमुख उर्जा सचिव दिनेश कुमार भी दिल्ली में हैं और वे अधिकारियों से मिल रहे हैं ताकि कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करवाकर संकट को दूर किया जा सके।अधिकारियों ने कहा कि कोयले की आपूर्ति बाधित होने से सूरतगढ़ तापीय बिजलीघर सहित अन्य बिजलीघरों से उत्पादन प्रभावित हुआ है।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने राज्य में बिजली आपूर्ति को लेकर शनिवार को कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण राज्य में अघोषित बिजली कटौती है।राजे ने यहां एक बयान में कहा कि गाँवों में ही नहीं बिजली कटौती से शहरों में भी लोग परेशान हैं। राजे के अनुसार सबसे बड़ा सूरतगढ़ सुपर थर्मल बिजली संयंत्र ठप हो गया है। वहाँ कोल रैक नहीं मिलने के कारण 250-250 मेगावाट की सभी छह इकाइयां बंद हो गई हैं। इसके अलावा भी कई बिजलीघर बंद है और कई बंद होने की स्थिति में हैं। राज्य में बिजली संकट पैदा हो गया है।विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट किया, ‘'कालीसिंध व सूरतगढ़ थर्मल प्लांट की यूनिटें बंद होने से 4 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।'’ उन्होंने कहा सरकार कोयला संकट को दूर कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाएं अन्यथा जनाक्रोश के लिए तैयार रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?