लाइव न्यूज़ :

विश्व बैंक का अध्ययन, भारत में 2011-2019 के बीच 12 प्रतिशत घटी गरीबी

By रुस्तम राणा | Updated: April 17, 2022 15:37 IST

विश्व बैंक के शोध पत्र में कहा गया है, "ग्रामीण और शहरी गरीबी में 2011-2019 के दौरान 14.7 और 7.9 प्रतिशत अंक की गिरावट आई है।"

Open in App
ठळक मुद्देभारत में गरीबी की संख्या 2011 में 22.5 प्रतिशत थी जो 2019 में घटकर 10.2 फीसदी हुईग्रामीण क्षेत्र में गरीबी 2011 में 26.3 प्रतिशत से घटकर 2019 में 11.6 फीसदी हो गई

नई दिल्ली: भारत एक तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और गरीबी उन्मूलन की ओर अग्रसर है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी 2011 के मुकाबले 2019 में 12.3 फीसदी की गिरावट आई है। वर्ल्ड बैंक के नीति अनुसंधान के एक विर्किंग पेपर में यह कहा गया है कि भारत में गरीबी की संख्या 2011 में 22.5 प्रतिशत थी जो 2019 में घटकर 10.2 फीसदी हो गई है।  

रिपोर्ट बताती है कि शहरी भारत की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी में कमी अधिक थी क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी 2011 में 26.3 प्रतिशत से घटकर 2019 में 11.6 फीसदी हो गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में इसी अवधि के दौरान गिरावट 14.2 फीसदी से 6.3 प्रतिशत हो गई। विश्व बैंक के शोध पत्र में कहा गया है, "ग्रामीण और शहरी गरीबी में 2011-2019 के दौरान 14.7 और 7.9 प्रतिशत अंक की गिरावट आई है।"

पेपर संयुक्त रूप से अर्थशास्त्री सुतीर्थ सिन्हा रॉय और रॉय वैन डेर वेइड द्वारा लिखा गया है। विश्व बैंक नीति शोध कार्य पत्रों का उद्देश्य विकास पर विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है और अनुसंधान के निष्कर्षों को शीघ्रता से प्रसारित करना है।

इस अध्ययन में यह भी बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में छोटे आकार के जोत वाले किसानों ने उच्च आय वृद्धि का अनुभव किया है। इसमें कहा गया है, "सबसे छोटी जोत वाले किसानों के लिए वास्तविक आय में दो सर्वेक्षण दौर [2013 और 2019] के बीच वार्षिक रूप से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि सबसे बड़ी जोत वाले किसानों के लिए 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।"

विश्व बैंक का पेपर महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत के पास हाल की अवधि का कोई आधिकारिक अनुमान नहीं है। अंतिम व्यय सर्वेक्षण 2011 में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन  द्वारा जारी किया गया था, जब देश ने गरीबी और असमानता के आधिकारिक अनुमान भी जारी किए थे।

टॅग्स :World BankIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव