लाइव न्यूज़ :

तीन करोड़ रुपये के गबन के आरोप में पोस्टमास्टर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 00:20 IST

Open in App

झारखंड के मेदिनीनगर के बैरिया इलाके से केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष दल ने सोमवार को तीन करोड़ रुपये के कथित गबन के आरोपी पोस्ट मास्टर कामेश्वर राम को गिरफ्तार किया। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि राम पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे थे। उनपर आरोप है कि गढ़वा जिले में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने फर्जी तरीके से आवर्ती (रिकरिंग) जमा खाते से रुपये की निकासी की थी। सूत्रों के बताया कि मालमे की जानकारी होने पर पहले विभागीय जांच हुई जिसमें तीन करोड़ रुपये के गबन की जानकारी मिली और गढ़वा के तत्कालीन सहायक डाक अधीक्षक शंकर कुजूर ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सूत्रों ने बताया कि जांच में कामेश्वर राम की करोड़ों की संपत्ति होने की जानकारी मिली है। निबंधन विभाग के अनुसार कामेश्वर राम के पास पलामू के विभिन्न इलाकों में लगभग दो करोड़ रुपये की जमीन निबंधित (रजिस्टर्ड है)। उनके नाम से हैदरनगर के खरगड़ा, सजवन, सलेमपुर और चेचरिया (पलामू) में लगभग आठ एकड़ जमीन खरीदी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए