लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत में सट्टा खेलने के लिये लगाये गये पोस्टर, पुलिस कार्रवाई में जुटी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:35 IST

Open in App

पीलीभीत, 29 जनवरी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत शहर के विभिन्न इलाको में सट्टा खेलने के लिए पोस्टर लगाये गये हैं जिन पर लिखा है कि सट्टा का एजेंट बनने का खास आफर । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा आरोपियों को चिन्हित कर उन पर मुकदमा कायम किया गया है तथा दस सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

इस अजीबो गरीव पोस्टर में सट्टा माफिया ने सट्टा एजेंट बनने के ल‍िए सुव‍िधा देने और पुलिस सुरक्षा देने की बात भी लिखी है । पोस्टरों में लिखा है कि ‘‘पुलिस से सेटिंग है, खेलने के दौरान पकड़े गए तो छुड़ाने की पूरी जिम्मेदारी भी रहेगी। सट्टा खेलने वालों के लिए खुशखबरी, 110 लगाओ 10,000 ले जाओ और सट्टा एजेंट बनने के खास ऑफर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया उनके आदेश के बाद जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में जांच के बाद सट्टा के आरोपियों को चयनित कर उनके खिलाफ

मामला दर्ज किया गया है ।

पुलिस ने थाना कोतवाली, सुनगढ़ी, जहानाबाद क्षेत्रों से करीब 10 सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, अभी मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू