लाइव न्यूज़ :

पंजाब के गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर सन्नी देओल की गुमशुदगी के लगे पोस्टर, जानें क्या है वजह !

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 09:09 IST

बता दें कि गुरदासपुर से सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल इशके पहले भी राजनीतिक खबरों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारे पर काम की प्रगति देखने के लिए जब सांसद सन्नी देओल पहुंचे थे, तो उस समय वह वहां केवल आधा घंटा रुके थे।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मों के माध्यम से लोगों के बीच लोकप्रिय होने के बाद अभिनेता सन्नी देओल राजनीति में लोगों का दिल नहीं जीत पा रहे हैं।यही नहीं इस मामले में स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सनी देओल ने इलाके में कोई विकास का काम नहीं किया है।

पठानकोट रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह अभिनेता सन्नी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगे हैं। लोगों का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के एक साल बाद बीत जाने के बाद सन्नी देओल ने एक बार भी गुरदासपुर का दौरा नहीं किया है। यही नहीं इस मामले में स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सनी देओल ने इलाके में कोई विकास का काम नहीं किया है। फिल्मों के माध्यम से लोगों के बीच लोकप्रिय होने के बाद अभिनेता सन्नी देओल राजनीति में लोगों का दिल नहीं जीत पा रहे हैं।

बता दें कि गुरदासपुर से सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल इशके पहले भी राजनीतिक खबरों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारे पर काम की प्रगति देखने के लिए जब सांसद सन्नी देओल पहुंचे थे, तो उस समय वह वहां केवल आधा घंटा रुके थे।

उनके इस दौरे पर सवाल खड़ा करते हुए पंजाब के सहयोग मंत्री और डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उन्हें घेरा था। उन्होंने कहा था कि देओल को गुरु नानक देव से जुड़े शहरों में ढांचागत परियोजनाओं और विशेष कार्यक्रमों के विकास के लिए अपने सांसद निधि से पैसा देना चाहिए लेकिन इसकी तरफ उनका जरा भी ध्यान नहीं है। 

भाजपा सांसद पर निशाना साधते हुए रंधावा ने कहा था कि उनकी (देओल) कोई राजनीतिक दूरदृष्टि नहीं है। उन्हें यह जानने के लिए यहां स्थानीय विधायकों को आमंत्रित करना चाहिए कि वे केंद्र से क्या चाहते हैं। देओल ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ को 85,459 मतों के अंतर से हराया था।

टॅग्स :सनी देओलपंजाबगुरदासपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष