लाइव न्यूज़ :

रूसी वाणिज्य दूतावास की मंजूरी मिलने के बाद ही हो सकेगा अभिनेत्री के शव का पोस्टमार्टम

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:14 IST

Open in App

गोवा पुलिस पिछले सप्ताह उत्तरी गोवा जिले में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई 24 वर्षीय रूसी अभिनेत्री के शव के पोस्टमार्टम के लिए रूसी वाणिज्य दूतावास की मंजूरी का इंतजार कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ‘कंचना 3’ समेत कुछ अन्य तमिल फिल्मों में अभिनय करने वाली एलेक्जेंद्रा जावी शुक्रवार को उत्तरी गोवा के सियोलिम गांव में अपने किराए के फ्लैट में मृत पाई गई थी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री के शव को मुर्दाघर में रखा गया है और शव परीक्षण के लिए वे रूसी वाणिज्य दूतावास से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है और रूसी अभिनेत्री के प्रेमी का बयान दर्ज कर लिया गया है। वह अभिनेत्री के साथ उसी अपार्टमेंट में रहता था। जिस समय अभिनेत्री की मौत हुई, वह बाहर गया हुआ था। इस बीच, मुंबई में रूसी वाणिज्य दूतावास में गोवा के प्रतिनिधि अधिवक्ता विक्रम वर्मा ने पुलिस से महिला की मौत में चेन्नई के एक फोटोग्राफर की ‘संभावित भूमिका’ की जांच करने का आग्रह किया है। रूसी महिला ने चेन्नई के उस फोटोग्राफर के खिलाफ 2019 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेशी सैलानियों को देखकर फोटो खींचने के लिए हो जाते हैं एक्साइटेड? तो हो जाए सावधान, वरना गोवा पुलिस लेगी एक्शन

क्राइम अलर्टGoa fire Case: नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत भेजा गया, आज लाए जाएंगे दिल्ली

क्राइम अलर्टGoa: नाइट क्लब अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 'द केप गोवा’ रेस्तरां नियमों के उल्लंघन के आरोप में सील

क्राइम अलर्टGoa Nightclub Fire: कैसे लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड भागने में हुए कामयाब? अब हथकड़ी के साथ भारत वापसी की तैयारी

क्राइम अलर्टGoa Fire Tragedy: थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स की पहली तस्वीर आई सामने, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी; जल्द होगी भारत वापसी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील