लाइव न्यूज़ :

यूपी के 12 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका, आँधी-तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी

By अनिल शर्मा | Updated: September 6, 2023 07:37 IST

मौसम विभाग के मुताबिक,  प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी। 

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। आईएमडी ने 30 से ज्यादा जिलों में आँधी-तूफान आने की आशंका जताई है।

लखनऊः मौसम विभाग ने बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं 30 से ज्यादा जिलों में आँधी-तूफान आने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, कौशाम्बी, रायबरेली, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, ललितपुर और झांसी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही आईएमडी ने कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, उन्नाव, प्रयागराज और प्रतापगढ़ समेत राज्य के 30 जिलों में आँधी-तूफान आने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने मंगलवार कहा था कि बंगाल की खाड़ी में वर्तमान में बने चक्रवर्ती परिसंचरण के चलते पूर्वी राज्य समेत उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य जिलों में मंगलवार से गरज चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक,  प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष