लाइव न्यूज़ :

भगोड़े अमृतपाल सिंह पर पुलिस का शिकंजा हुआ कड़ा, कुरुक्षेत्र में शरण देने वाली महिला को पुलिस ने दबोचा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 23, 2023 19:05 IST

भगोड़े खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह के संबंध में हरियाणा पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब उसने कुरुक्षेत्र से उस महिला को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर भगोड़े अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को अपने घर में पनाह दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देभगोड़े खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह के संबंध में हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस ने कुरुक्षेत्र से उस महिला को गिरफ्तार किया, जिसने अपने घर में भगोड़े अमृतपाल को शरण दी थी हरियाणा पुलिस ने बलजीत कौर नाम की महिला को गिरफ्तार करके पंजाब पुलिस को सौंपा

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए भारी चुनौती बना हुआ 'वारिस पंजाब दे' का मुखिया और भगोड़ा अमृतपाल सिंह अब भी सलाखों से बाहर आजाद है। लेकिन पुलिस और अमृतपाल सिंह के बीच बीचे एक हफ्ते से चल रही आंख मिचौली के खेल में पुलिस लगभग-लगभग उसके करीब है और पकड़ने के लिए मजबूत घेराबंदी कर रही है।

अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस को अमृतपाल सिंह के संबंध में उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब उसने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर भगोड़े अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को कुरुक्षेत्र स्थित अपने घर में पनाह दी थी।

इस कारण से पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इस बात का पुख्ता अंदेशा है कि खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल पंजाब में चल रही लगातार धर-पकड़ और छापेमारी की कोशिशों से बचकर हरियाणा में प्रवेश कर गया है। हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला के अलावा पंजाब पुलिस ने भी गुरुवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अमृतपाल सिंह के निजी सुरक्षा में हुआ करता था।

पंजाब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद बताया कि लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र के मंगेवाल गांव का रहने वाला तेजिंदर सिंह गिल बीते कुछ समय से अमृतपाल सिंह की सुरक्षा में बतौर प्राइवेट सुरक्षाकर्मी तैनात था।

वहीं महिला की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस की ओर से कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने बताया, ''पंजाब में अमन और शांति को खराब करने वाले कुख्यात भगोड़ा अमृतपाल सिंह को शरण देने के संदेह में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम बलजीत कौर है।"

पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने आगे बताया, "गिरफ्तार बलजीत कौर को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है लेकिन पंजाब पुलिस की सुपुर्दगी से पहले उसने पूछताछ में बताया है कि रविवार को शाहाबाद स्थित उसके घर पर अमृतपाल अपने सहयोगी पापलप्रीत सिंह के साथ आया था और ठहरा था।''

मालूम हो कि खालिस्तान आतंकी अमृतपाल सिंह ने पिछले महीने पंजाब के अमृतसर शहर के बाहरी इलाके अजनाला में अपने समर्थकों के साथ थाने पर हमला किया था और पुलिस पर तलवारों-बंदूकों से हमला किया था। हिंसक अमृतपाल के समर्थकों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया था और अजनाला पुलिस स्टेशन में घुस कर एक सहयोगियों को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गए थे।

इस घटना के बाद भगवंत मान ने पुलिस को सख्त निर्देश दिया कि वो अमृतपाल सिंह के खिलाफ कड़ा एक्शन लें। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने पिछले हफ्ते उसके और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। हालांकि, पुलिस के एक्शन के दौरान अमृतपाल सिंह चकमा देकर फरार हो गया और अभी तक फरार चल रहा है। 

टॅग्स :अमृतपाल सिंहPunjab Policeभगवंत मानअमृतसरAmritsar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील