लाइव न्यूज़ :

कंगना की फिल्म की शूटिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार की

By भाषा | Updated: February 13, 2021 23:53 IST

Open in App

बैतूल (मप्र) 13 फरवरी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के सारणी में अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म की शूटिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया पानी की बौछारें की ।

केंद्र के नए कृषि विपणन कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने ट्वीट के कारण अभिनेत्री कंगना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं।

बैतूल जिले सारणी ने कोयला बिजली संयंत्र के पास चल रही कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ की शूटिंग स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया और पानी की बौछार कर उन्हें मौके से तितर बितर किया।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पुलिस को शुटिंग स्थल के पास सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिये थे । इसके बाद सिपाहियों की एक दल वहां हथियारों के साथ तैनात किया गया।

उन्होंने कहा कि सारणी में कंगना के फिल्म की शूटिंग 17 फरवरी तक होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू