लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग लगने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

By भाषा | Updated: October 23, 2021 11:28 IST

Open in App

मुंबई, 23 अक्टूबर पुलिस ने मध्य मुंबई के करी रोड इलाके में 61 मंजिला इमारत में आग लगने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में इमारत के 19वें मंजिल से गिरकर एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत के मालिक, वहां के निवासियों, अग्नि सुरक्षा रखरखाव ठेकेदार और अन्य के खिलाफ यहां कालाचौकी पुलिस थाना में भारतीय दंड विधान (आईपीसी) की धारा 336 (लापरवाही या गलत कारणों से मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 304 (ए) (मृत्यु का कारण बनना) और महाराष्ट्र अग्नि निवारण और जीवन सुरक्षा उपाय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार पूर्वाह्न करीब पौने 12 बजे वन अविघना पार्क भवन की 19वीं मंजिल पर आग लग गई थी। दमकल विभाग ने इसे लेवल -4 (भीषण) आग की श्रेणी में डाला है। इमारत का 30 वर्षीय सुरक्षा गार्ड अरुण तिवारी उस मंजिल के एक फ्लैट में फंस गया था और खुद को बचाने के लिए कुछ देर तक फ्लैट की बालकनी की रेलिंग से लटका रहा लेकिन बाद में रेलिंग से गिरकर उसकी मौत हो गई।

दमकल कर्मियों ने फंसे हुए 16 लोगों को बचा लिया। अधिकारी ने बताया, ‘‘शुरुआत में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया था।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह