लाइव न्यूज़ :

IISC बेंगलुरु में हुए धमाके के मामले में दो प्रोफेसरों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज, युवा वैज्ञानिक की हुई थी मौत

By विकास कुमार | Updated: December 7, 2018 17:24 IST

IISC के सुरक्षा विभाग के प्रमुख चंद्रशेखर ने इन दोनों के खिलाफ सदाशिव नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने पुलिस को बताया था कि लैब के सुरक्षा मानकों को सही से परखने की जिम्मेवारी इन्हीं दोनों लोगों पर थी.

Open in App

आईआईएससी बैंगलोर के एयरोस्पेस विभाग में बुधवार को हुए ब्लास्ट मामले में बेंगलुरु की सदाशिव नगर पुलिस स्टेशन ने संस्थान के ही प्रोफेसर जगदीश और केपीजी रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनके खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में आईपीसी की धारा 304 a के तहत मामला दर्ज किया किया गया है.  

संस्थान के सुरक्षा विभाग के प्रमुख चंद्रशेखर ने इन दोनों के खिलाफ सदाशिव नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने पुलिस को बताया था कि लैब के सुरक्षा मानकों को सही से परखने की जिम्मेवारी इन्हीं दोनों लोगों पर थी.

मृत वैज्ञानिक के परिवारवालों ने भी संस्थान के ऊपर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उनके मुताबिक, संस्थान को इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए था कि एक्सपेरिमेंट की जगह सुरक्षा के हिसाब से मानकों पर खड़ा उतर रही है या नहीं. चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया कि सिलिंडर में गैस के फैलाव के कारण ब्लास्ट हुआ था. सदाशिव नगर पुलिस स्टेशन ने भी सुरक्षा में लापरवाही की बात को माना है. और इनके खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात कही है. 

बुधवार को हुए इस ब्लास्ट में 32 वर्षीय रिसर्च इंटर्न मनोज कुमार की मौत हो गई थी और तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. आपको बता दें कि आइआइएससी बैंगलोर भारत का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है. भारत की टॉप इंस्टिट्यूट होने के अलावा यह संस्थान पूरे विश्व में अपने शोध कार्यों के लिए जाना जाता हैं.  

टॅग्स :साइंटिस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

भारत"आज देश स्पेस सेक्टर में जो देख रहा वैसा पहले नहीं देखा...", स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी

विश्वदर्शक तो हम बन गए, मगर सर्जक के सुख को गंवा दिया !

भारतखगोल भौतिक विज्ञानी जयंत नारलीकर को ‘विज्ञान रत्न पुरस्कार’, 8 विज्ञान श्री, 14 विज्ञान युवा और एक विज्ञान टीम पुरस्कार की भी घोषणा, देखिए लिस्ट

स्वास्थ्यCancer Vaccine: कैंसर को जड़ से खत्म कर देगी ये वैक्सीन! US के वैज्ञानिक ने बनाई 'सुपर वैक्सीन', कैंसर के इलाज का किया दावा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?