लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने लड़की का अधजला शव बरामद किया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:20 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के एक गांव में पुलिस ने श्मशान स्थल पर चिता से 17 साल की एक किशोरी का अधजला शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि लड़की का किसी से प्रेम प्रसंग था जो उसके परिवार वालों को पसंद नहीं था जिसके चलते उन्होंने पीट-पीट कर लड़की की हत्या कर दी। लड़की के पिता और परिवार वालों द्वारा कथित तौर पर उसकी हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मृतका के परिजन उसके शव को भोपा पुलिस थानांतर्गत इलाके में करहेड़ा गांव में स्थित श्मशान स्थल पर जलाने के लिए ले गए थे। भोपा पुलिस थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता तथा एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने अधजली लाश बरामद की। चतुर्वेदी ने कहा कि शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक अन्य घटना में शामली जिले के कबरौत गांव में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया जिस पर गोली लगने के घाव के निशान मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि शव के पास एक पिस्तौल भी बरामद की गई। उन्होंने कहा कि शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुजफ्फरनगर में महिला के आत्महत्या करने पर थाना प्रभारी हटाए गए

भारतउप्र: तीन तलाक देने के बाद पति ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डाला, पत्नी ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज