लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने पीडीपी की युवा इकाई को बैठक करने से रोका: महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: August 28, 2021 15:50 IST

Open in App

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने अनंतनाग में पार्टी की युवा शाखा को बैठक की अनुमति नहीं दी और पार्टी सदस्यों के साथ मारपीट भी की। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने यह भी कहा कि केंद्र सभी कश्मीरियों को हिंसक अपराधी के रूप में पेश करके अपने ''कड़े रुख वाले दृष्टिकोण'' को सही ठहराना चाहता है।महबूबा ने ट्वीट किया, ''पीडीपी युवाओं को आज बिजबेहरा में सभा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मुफ्ती साहब की कब्र की ओर जाने वाले द्वारों को बंद करके कांटेदार तारों से अवरुद्ध कर दिया गया है। क्या जम्मू-कश्मीर पुलिस बता सकती है कि इन युवकों के साथ मारपीट क्यों की गई?'' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीपी के युवाओं को दक्षिण कश्मीर में एक बैठक आयोजित करने से रोकना '' विशेष रूप से कश्मीरी युवाओं को किसी भी सार्थक राजनीतिक जुड़ाव की अनुमति नहीं देने की भारत सरकार की रणनीति को प्रबल करता है।''उन्होंने कहा, ''भारत सरकार सभी कश्मीरियों को हिंसक अपराधी के रूप में ब्रांड करके अपने कड़े रुख को सही ठहराना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

कारोबारईरान से 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर दो जहाज़ 17 मार्च तक पहुंचेंगे भारत, केंद्र ने दी राहतभरी जानकारी

कारोबारआज एलपीजी का प्रोडक्शन 10% बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज

भारत'पेट्रोल, डीज़ल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी': ईरान युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट पर केंद्र सरकार

भारत2027 Digital Census: अमित शाह ने भारत की पहली 2027 डिजिटल जनगणना के लिए लॉन्च किया शुभंकर

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां