लाइव न्यूज़ :

अब सावधानी से नोएडा में चलाएं गाड़ी, गलती करने पर UP पुलिस काटेगी ई-चालान

By भाषा | Updated: April 16, 2018 17:53 IST

डीजीपी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जनपद गौतम बुद्ध नगर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए सोमवार से ई-चालान की शुरुआत की गई है।

Open in App

नोएडा, 16 अप्रैल:  उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओ पी सिंह ने कहा है कि जनपद गौतम बुद्ध नगर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तकनीकी एवं पुलिस बल में इजाफा किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक सिंह ने यह बात जनपद गौतम बुद्ध नगर द्वारा तैयार किए गए ई-चालान ऐप के उद्घाटन अवसर पर कही।

डीजीपी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जनपद गौतम बुद्ध नगर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए सोमवार से ई-चालान की शुरुआत की गई है। यहां तैनात यातायात पुलिस के कर्मचारियों को 153 मोबाइल फोन दिए गए हैं। इसके माध्यम से पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के 'ई-चालान' काटेगी। 

उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर आए दिन होने वाले हादसों को ध्यान में रखते हुए अब हमने सोमवार से यहां पर ई-चालान की शुरुआत की है।  यमुना एक्सप्रेस-वे पर सौ किलोमीटर से अधिक की गति से गाड़ी चलाने वाले लोगों का जेवर टोल पर टोल पर्ची के साथ ही चालान स्लिप मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर वाहन चालक जेवर टोल पर चालान भर देता है तो ठीक है, अन्यथा उसके पते पर चालान भेजा जाएगा। 

सिंह ने बताया कि यदि वाहन चालक चालान नहीं भरता है और कभी दोबारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर आता है तो ऐप के जरिए ट्रैफिक पुलिस को उसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी। उसके वाहन को तुरंत सड़क पर रोक लिया जाएगा और उसका चालान काटा जाएगा। 

उन्होंने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए यहां पर पांच और यातायात निरीक्षकों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और उप निरीक्षकों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी। 

डीजीपी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक नया थाना खोला जाएगा तथा एक अपर पुलिस अधीक्षक यमुना एक्सप्रेस वे की नियुक्ति पर भी विचार चल रहा।

डीजीपी आज सुबह ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने नवनिर्मित थाना नॉलेज पार्क, थाना इकोटेक व नॉलेज पार्क फायर स्टेशन के भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने बाद में थाना नॉलेज पार्क परिसर में पौधारोपण भी किया।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशट्रैफिक नियमuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज