लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने ड्रोन हमले के बाद जम्मू हवाईअड्डे के पास घर-घर जांच का अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:55 IST

Open in App

जम्मू, 30 जून पुलिस ने जम्मू हवाईअड्डे के परिसर में भारतीय वायु सेना के एक केंद्र पर ड्रोनों से किये गये अपनी तरह के पहले आतंकवादी हमले के तीन दिन बाद विमानपत्तन के पास की आवासीय कॉलोनियों में घर-घर जाकर जांच और सत्यापन का अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चत्ता इलाके में पीर बाबा से शुरू हुए अभियान में पुलिस कर्मियों ने यहां रहने वाले लोगों के फोन नंबर समेत अन्य जानकारी जुटाई हैं। वायु सेना ने कैमरा लगे मानवरहित वायु यान को भी तैनात किया है जो आज दोपहर बाद कई घंटे तक उसके केंद्र तथा आसपास के आवासीय क्षेत्र के ऊंपर मंडराता रहा।

अधिकारियों के अनुसार वायु सेना केंद्र पर अतिरिक्त फ्लड लाइट लगाई गयी हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एक दल ने वायु सेना अड्डे का दौरा किया, लेकिन तत्काल पता नहीं चला है कि उसने क्या कार्रवाई की।

जम्मू में भारतीय वायु सेना के स्टेशन पर शनिवार देर रात दो ड्रोन से विस्फोटक गिराए गए थे, जिसमें दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों का देश के किसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान पर इस तरह का यह पहला ड्रोन हमला है।

पहला विस्फोट शनिवार देर रात एक बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ, जबकि दूसरा विस्फोट उसके छह मिनट बाद हुआ। पहले धमाके में शहर के बाहरी सतवारी इलाके में भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित हवाई अड्डे के उच्च सुरक्षा वाले तकनीकी क्षेत्र में एक मंजिला इमारत की छत को नुकसान हुआ, जबकि दूसरा विस्फोट जमीन पर हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल