लाइव न्यूज़ :

VIDEO: यूपी के बरेली में 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By रुस्तम राणा | Updated: September 26, 2025 17:14 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को पुलिस और "आई लव मुहम्मद" के बैनर लिए प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी "अल्लाहु अकबर" के नारे लगा रहे थे और जुमे की नमाज के बाद हंगामा कर रहे थे।

Open in App

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में 'आई लव मोहम्मद' विरोध प्रदर्शन के दृश्य, शुक्रवार की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किए जाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी "अल्लाहु अकबर" जैसे नारे लगा रहे थे और उन्होंने नमाज के बाद हंगामा मचाया। दरअसल, जुमे की नमाज़ के बाद आला हज़रत दरगाह और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान के घर के बाहर 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लिए प्रदर्शनकारियों का एक हुजूम उमड़ पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में दोनों जगहों पर भारी सुरक्षा तैनात दिखाई दे रही है। 

पुलिस ने क्या कहा?

महानिरीक्षक अजय साहनी ने शुक्रवार को कहा कि सड़कों पर शांति है और "कोई अव्यवस्था" नहीं देखी जा रही है। अजय साहनी ने कहा, "हम सब सड़कों पर हैं। पूरी तरह शांति है। किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं है... जब पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रहा था, तो कुछ उपद्रवी नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आए... उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी..."।

इस खबर से संबंधित अधिक जानकारी जुटाई जा रही है...

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारBareilly Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार