लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के सांबा में गुज्जर परिवार पर 'हमले' के मामले की जांच कर रही पुलिस

By भाषा | Updated: March 22, 2021 11:20 IST

Open in App

जम्मू, 22 मार्च जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अल्पसंख्यक गुज्जर समुदाय से संबंध रखने वाले एक परिवार पर हुए कथित हमले के मामले की पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक गांव में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी बेटी को छेड़े जाने का विरोध किया तो कुछ अज्ञात लोगों ने उसपर और उसके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें उस व्यक्ति को कुछ चोटें आई हैं।

अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित को इलाज के लिये जम्मू के गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया गया है। मामले की जांच जारी है।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने घटना की ओर ध्यान दिलाते हुए जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार देर रात ट्वीट किया, ''कल सांबा में गुज्जर परिवार पर बेरहमी से हमला किया गया। आरोपी उनकी बेटी को अगवा करना चाहते थे। परिवार ने विरोध किया तो उनको पीटा गया। लड़की के पिता को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने बाद में उनके घर को आग लगा दी। मुकेश जी से तत्काल इस मामले में हस्तेक्षप करने का अनुरोध करती हूं।''

आईजीपी ने मुफ्ती के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस पहले ही इस संबंध में आईपीसी की धारा 307, 341, 323, 354 के तहत सांबा थाने में मामला दर्ज कर चुकी है।

उन्होंने ट्वीट किया कि हालांकि किसी घर को आग नहीं लगाई गई है और मुख्यालय में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक घायल का बयान दर्ज करने के लिये जीएमसी पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल