लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग में फिर से शुरू हो सकता है CAA विरोधी आंदोलन, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

By निखिल वर्मा | Updated: June 4, 2020 12:04 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में शाहीनबाग आंदोलन बड़ा मुद्दा था. आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर राजनीति करने का आरोप लगाया था.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मार्च महीने में प्रदर्शनकारियों को धरनास्थल से हटा दिया थादिल्ली पुलिस ने शाहीनबाग के अलावा जामिया के आस-पास इलाकों में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है

देशव्यापी लॉकडाउन में ढील मिलते ही दिल्ली के शाहीनबाग में दोबारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में आंदोलन की तैयारी शुरू होने की खबर है। बुधवार (3 जून) को शाहीनबाग के पुराने धरनास्थल पर हलचल की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया। कोरोना वायरस के खतरे के कारण 24 मार्च को दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठे लोगों को हटा दिया था।  सीएए के खिलाफ प्रदर्शनकारी, खासकर महिलाएं तीन माह से भी ज्यादा वक्त से शाहीन बाग में धरने पर बैठे थे। उस समय भी प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि कोरोना वायरस को लेकर बने हालात के काबू में आने के बाद प्रदर्शन फिर से शुरू करने के बारे में फैसला किया जाएगा।

हिन्दुस्तान में छपी खबर के अनुसार, अनलॉक-1 की घोषणा होने के साथ ही सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन से जुड़े लोग सक्रिय हो गए हैं। कुछ प्रदर्शनकारी पिछले चार-पांच दिनों से शाहीनबाग और उसके पास के क्षेत्र में धरने से जुड़े लोगों के घरों में बैठक कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शन की तैयारियों की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार की घटना पर डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि कोई धरना-प्रदर्शन नहीं हुआ। पुलिस को एहतियातन लगाया गया था। लॉकडाउन के चलते दिल्ली में धारा-144 लागू है। एक जगह पर चार लोगों की एकत्रित होने पर रोक है।

शाहीनबाग के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने धरना खत्म करने के लिए वार्ताकारों की भी नियुक्ति की थी लेकिन वार्ताकार प्रदर्शनकारियों को समझाने में असफल रहे थे। लॉकडाउन में मिली छूट के बाद 22 मई को शाहीनबाग इलाके में पांच महीने बाद खुली हैं।

बता दें कि दिल्ली में अभी कोरोना वायरस का खतरा लगातार बना हुआ है। दिल्ली में कोरोना वायरस से 23645 मामले सामने आए हैं और इससे 606 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली देश में कोरोना वायरस से प्रभावित तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली पुलिसकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो