लाइव न्यूज़ :

JNU में 'लव जिहाद' पर फिल्म दिखाए जाने को लेकर हिंसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 30, 2018 03:02 IST

पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहित कुमार पांडेय ने कुछ विद्यार्थियों के विरुद्ध दुर्व्यवहार की शिकायत की था जिसके आधार एक मामला दर्ज किया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में शुक्रवार की रात को ‘लव जिहाद ’ के विवादास्पद मुद्दे पर एक फिल्म दिखाये जाने को लेकर कथित रुप से हुई हिंसा के सिलसिले में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस को इस मामले में 13 शिकायतें मिली थीं। उसने इन शिकायतों का विश्लेषण करने के बाद मामले दर्ज किये हैं। 

पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहित कुमार पांडेय ने कुछ विद्यार्थियों के विरुद्ध दुर्व्यवहार की शिकायत की था जिसके आधार एक मामला दर्ज किया गया। उधर , विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड योगेश कुमार की शिकायत पर मोहित कुमार पांडेय के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है । पांडेय ने कथित रुप से योगेश कुमार के पैर पर कार चढ़ा दी थी जिससे उसके पैर में जख्म हो गया। 

तीसरा मामला एक छात्रा की शिकायत पर दर्ज किया गया। उसने चोट पहुंचाने तथा शब्दों एवं हावभाव से शील भंग करने का आरोप लगाया है। ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन और जेएनयू के विवेकानंद विचार मंच ने शुक्रवार को ‘ इन द नेम ऑफ लव - मेलानचोली ऑफ गॉड्स ऑन कंट्री ’ का प्रदर्शन रखा था। 

विश्वविद्यालय छात्र संघ और जेंडर सेंसिटाईजेशन कमेटी एगेंस्ट सेक्सुअल हैरासमेंट ने घृणा फैलाने का आरोप लगाते हुए इस फिल्म को दिखाए जाने के दौरान व्यवधान पैदा किया था। 

टॅग्स :लव जिहादजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज